बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म डबल एक्सएल में साथ दिखेंगे। गौरतलब है कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को भी कई बार जहीर इकबाल के साथ देखा गया है।
Sonakshi sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को बताया 'बेस्ट फ्रेंड', कुब्रा सैत ने लिखा- लड़का और लड़की कभी दोस्त..
सोनाक्षी सिन्हा ने जो तस्वीरें शेयर कीं उनके कैप्शन में लिखा, जो इस ग्रह पर सबसे ज्यादा परेशान करने वाला इंसान हो सकता है उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। साथ ही, इस ग्रह पर सबसे अद्भुत इंसान कौन हो सकता है? यह कैसे हो सकता है? आप ऐसे कैसे हैं? धन्यवाद आपके पैदा होने के लि। ओह। हैप्पी बर्थडे।बाय। इसके आगे सोनाक्षी सिन्हा ने बेस्टफ्रेंड का हैशटैग लगाया। यानी साफ है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल को बर्थडे विश करने के साथ ही अपना बेस्ट फ्रेंड भी बताया।
जहीर इकबाल ने लिखी यह बात
जहीर इकबाल ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'लेकिन सोनाक्षी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। अब आधिकारिक तौर पर आपको मेरी नायिका भी कह सकते हैं।'
View this post on Instagram
इस पर एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने टिप्पणी की, 'लडका और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।' यह कहते हुए कुब्रा सैत ने जहीर इकबाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं एक्टर विजय वर्मा, पुनीत मल्होत्रा और मॉडल प्राची मिश्रा ने भी जहीर को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में बातचीत की थी। उनका कहना था कि उनकी शादी जब होगी तब होगी। उनके ऊपर शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव नहीं है। मेरे माता-पिता देखते हैं कि मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। आनंद ले रही हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह ऐसे लड़के को पसंद करेंगी जो इंडस्ट्री से बाहर का हो।