फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा ने डिलीट किया अपना ट्विटर अकाउंट, लिखा- 'आग लगे चाहे बस्ती में, मैं..'

Sat, 20 Jun 2020 06:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 20 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha deactivates Twitter after being trolled on Nepotism Debate Rages on in Sushant Singh Rajput Suicide Case
सोनाक्षी सिन्हा और सुशांत सिंह - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। अभिनेता की मौत के बाद से ही बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है और सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर कई सितारों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। इन स्टार किड्स में एक नाम सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का भी शामिल है। ऐसे में सोनाक्षी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Sonakshi Sinha deactivates Twitter after being trolled on Nepotism Debate Rages on in Sushant Singh Rajput Suicide Case
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने ट्विटर को अलविदा (Sonakshi Sinha deactivate twitter account) कह दिया है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने नेगेटिविटी से दूर जाने के लिए यह फैसला लिया है।

Sonakshi Sinha deactivates Twitter after being trolled on Nepotism Debate Rages on in Sushant Singh Rajput Suicide Case
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी ट्विटर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्विटर से दूर जाने का एलान किया है। इस स्क्रीनशॉट को सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में 'आग लगे चाहे बस्ती में, बाबा तो रहता मस्ती में' गाना सुनाई दे रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aag lage basti mein... mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha deactivates Twitter after being trolled on Nepotism Debate Rages on in Sushant Singh Rajput Suicide Case
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा है- 'आग लगे चाहे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में।' वहीं पोस्ट की तस्वीर में लिखा है, 'अपने मानसिक स्वास्थ्य को बचाने की दिशा में सबसे पहला कदम है खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना। ट्विटर इन दिनों कुछ ऐसा ही बन चुका है। इसलिए मैं अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं। बाय, पीस आउट।'

विज्ञापन
Sonakshi Sinha deactivates Twitter after being trolled on Nepotism Debate Rages on in Sushant Singh Rajput Suicide Case
लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने न सिर्फ अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है बल्कि साथ ही साथ इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है। याद दिला दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था। सोनम कपूर भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर खूब ट्रोल हो रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed