नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। नवाज की पत्नी ने उन पर और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच नवाज के भाई शमास ने अपनी सफाई में लिखा है कि वो ट्विटर पर नहीं बल्कि कोर्ट में जीतेंगे। इसके जवाब में आलिया ने कई सारे स्क्रीनशॉट्स साझा कर दिए।
नवाजुद्दीन के भाई के आरोप पर आलिया ने ट्विटर पर साझा किए सबूत, साथ ही कहा- 'मैं हर जगह जीतूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया ने शमास का माफीनामा अपने ट्विटर पर साझा कर दिया। इस माफीनामा के अनुसार शमास ने कुबूल करते हुए लिखा है, 'मैंने वकील रिजवान सिद्दीकी से अपनी भाभी की कॉल रिकॉर्डिंग निकलवाई है जिसके लिए मैं उनसे माफी मांगता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'शमास सिद्दीकी मैं हर जगह जीतूंगी। क्यों मेरे हसबैंड के मैनेजर मेरे खर्चों के लिए अपने पर्सनल अकाउंट से पैसे भेज रहे हैं। मेरी कार की ईएमआई और फिल्म के लिए जब मैं नवाजुद्दीन से पैसे मांग रही हूं तो। खैर ये मैनेजर कहां से कमाता है किसी को पता है क्या।'
@ShamasSiddiqui I will win everywhere
Why is my husband's MANAGER putting money from his personal accounts for my household expenses OR for my car EMI OR for my film "especially" when I am asking money from @Nawazuddin_S
Anyways where does this MANAGER earn from.Any guesses https://t.co/kywpNe1wss pic.twitter.com/Ospm3i85BY
बता दें कि नवाजुद्दीन के भाई शमास ने कुछ डॉक्यूमेंट अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा था- ट्विटर वर्सेज कोर्ट। वो ट्विटर पर जीत सकती है मगर मैं कोर्ट में जीतूंगा। इससे पहले आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मामले में चल रही खबरों को लेकर भी ट्वीट किए थे। आलिया ने अब अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम अंजना आनंद किशोर पांडे रख लिया है।
Result-
Twitter vs Court: Accused no.1 can win on Twitter, I will win in Court.
Papers given to Court under Oath: pic.twitter.com/ebI8ubYWmE
आलिया पर जब किसी और के साथ रिलेशन में रहने के आरोप लगे तो उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी भी आदमी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं। इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा बिल्कुल झूठा है। ऐसा लगता है कि मीडिया के कुछ सेक्शंस ने ध्यान भटकाने और इस तरह के हास्यास्पद दावे करने के लिए मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।'
अभी कुछ दिनों पहले ही नवाज की भतीजी ने नवाज के बाई शमास पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने एक बयान में कहा है, ‘मैंने अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जब मैं छोटी थी तभी मेरे मां- पापा का तलाक हो गया था। पापा ने दूसरी शादी की और मैं अपनी सौतेली मां के साथ रहने लगी। मुझे बहुत टॉर्चर किया गया। तब मैं बच्ची थी इसलिए मुझे कुछ समझ नहीं आता था। लेकिन जब बड़ी हुई तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंकल (चाचा) ने मेरे साथ गलत किया, उनका मुझे छूना गलत था'।