फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत सिंह राजपूत, इस वीडियो में देखें कितने जीनियस थे अभिनेता

Sat, 20 Jun 2020 05:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 20 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Write With his Both Hands at The Same Time Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। अब जो बची हैं वो केवल उनकी यादें। सुशांत के निधन के बाद उनके बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। उनके फैंस उनके कई सारे वीडियोज साझा कर रहे हैं। वहीं  इंडस्ट्री से भी उनके जो दोस्त हैं वो उनके बारे में यही बता रहे हैं कि सुशांत बहुत जीनियस थे। हाल ही में वायरल हो रहे उनके एक वीडियो में इसका नमूना भी साफ देखा जा सकता है।

Sushant Singh Rajput Write With his Both Hands at The Same Time Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने AIEEE में ऑल इंडिया लेवल पर सातवां स्थान प्राप्त किया था। इससे ही उनकी जीनियसनेस का पता चलता है। सुशांत सिह राजपूत कोडिंग में भी माहिर थे। इसका नमूना भी उनके सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। साथ ही उन्हें अंतरिक्ष से बेहद लगाव भी था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत में दोनों हाथों से लिखने का हुनर भी था?

Sushant Singh Rajput Write With his Both Hands at The Same Time Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सुशांत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत दोनों हाथों से लिखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे एक जीनियस का टैलेंट नहीं तो और क्या कहेंगे। इस वीडियो में सुशांत फिल्म 'छिछोरे' के अपने को- स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में सुशांत ऐसा कर बेहद खुश भी नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Write With his Both Hands at The Same Time Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत, रोहिणी अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन एक्टर, डांसर तो थे ही साथ ही साथ वो पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग की तरफ अपना रुख मोड़ लिया था। उन्होंने सबसे पहले टेलीविजन से शुरुआत की। पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव के किरदार ने सुशांत को घर घर में पहचान दिलवाई।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Write With his Both Hands at The Same Time Video Goes Viral
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इसके बाद सुशांत ने फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में बदम रखा। सुशांत की एक्टिंग को फिल्मों में भी काफी पसंद किया गया। 14 जून 2020 सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भूल नहीं पा रहे उनके दोस्त, तस्वीर साझा कर लिखा भावुक मैसेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed