फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीवनी बूटी के सवाल पर लाइफ लाइन लेते ही ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स

Sat, 21 Sep 2019 05:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Sep 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha get troll and memes viral over did not know whom Hanuman brought Sanjeevani booti
सोनाक्षी सिन्हा का वायरल मीम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 में पहुंची। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल नाम से चलने वाले एपिसोड में सोनाक्षी रूमा देवी के साथ हॉट सीट  पर बैठी नजर आईं। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक बेहद आसान सवाल पूछा लेकिन सोनाक्षी के पास इस सवाल का जवाब नहीं था और उन्हें लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ गया।



Sonakshi Sinha get troll and memes viral over did not know whom Hanuman brought Sanjeevani booti
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने शो में सोनाक्षी के सामने सवाल पूछा- 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? ये सवाल सुनकर सोनाक्षी सिन्हा परेशान हो गईं। उनको इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए सोनाक्षी ने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब दिया, लेकिन इस आसान से सवाल के जवाब के लिए लाइफलाइन लेने पर अब सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल हो रही हैं। इतनी ही नहीं सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का मजाक बनाते हुए मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। 

Sonakshi Sinha get troll and memes viral over did not know whom Hanuman brought Sanjeevani booti
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

Thakur Sunny Singh ने सोनाक्षी सिन्हा की केबीसी शो में बैठे हुए ट्विटर पर तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा- 'सोनाक्षी सिन्हा तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' Bahut Scope hai नाम के ट्विटर हैंडल ने सोनाक्षी की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर पर लिखा हुआ था- 'मैं एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) बनना चाहती हूं, वैज्ञानिक बनना चाहती हूं, डॉक्टर बनना चाहती हीं, बस पढ़ना नहीं चाहती हूं'। ravi shrivastava सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए लिखते हैं- 'उनकी आलोचना मत करो, वह मिशन मंगल में वैज्ञानिक थीं।' 



 



विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha get troll and memes viral over did not know whom Hanuman brought Sanjeevani booti
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

Rishabh Raj ने फिल्म प्रेम रोग का सुपरहिट गाना 'ये गलियां ये चौबारा' से जोड़ते हुए सोनाक्षी का मजाक बनाया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'सोनाक्षी की बुद्धि को देखते हुए अमिताभ बच्चन बोल रहे हैं- ये गलियां ये चौबारा यहां आना ना दोबारा।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। शो में सोनाक्षी सिन्हा, रूमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं। रूमा देवी ने बताया कि बैग बनाने के बाद हमने कपड़े बनाने का फैसला किया क्योंकि लोग कपड़े बार-बार खरीदते हैं।



विज्ञापन
Sonakshi Sinha get troll and memes viral over did not know whom Hanuman brought Sanjeevani booti
sonakshi sinha - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने सोनाक्षी और सवाल के बारे में सारी जानकारी लिखते हुए केबीसी का ही वीडियो शेयर किया है। यूजर टेक्स्ट में बता रहा है कि सोनाक्षी के भाई, अंकल और घर तक का इस सवाल से क्या कनेक्शन है। लेकिन बावजूद इसके उन्हें जवाब नहीं पता। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की फिल्मों की बात करें तो बीते दिनों उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके  साथ अभिनेता अक्षय कुमार, विद्या बालन, शरमन जोशी सहित कई फिल्मी सितारे मुख्य भूमिका में थे। मिशन मंगल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
 



पढ़ें: संजीवनी बूटी के सवाल पर लाइफ लाइन लेते ही ट्रोल होने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed