फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाक्षी ने वाटरआर्मी की वजह से किया सोशल मीडिया से दूर रहने का एलान, बोलीं- 'फोन ही सब कुछ नहीं'

Fri, 03 Apr 2020 05:16 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 03 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha is fed up of Internet Water Army and will make distance from Social media
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

कोरोना काल में एकदम से सक्रिय हुईं मुंबई शहर की वाटरआर्मी से फिल्मी सितारे खासकर अभिनेत्रियां तंग आ गई हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने तो बाकायदा इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसके चलते सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इन दिनों फिल्म जगत के मशहूर सितारों के खेमों के लोग एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए इन वाटरआर्मी की मदद ले रहे हैं।

Sonakshi Sinha is fed up of Internet Water Army and will make distance from Social media
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

दान बताने की बात नहीं
मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की तरह ही सोनाक्षी का भी ये मानना है कि दान और मदद करने का अपना-अपना तरीका होता है। कोई सार्वजनिक तौर पर इसकी जानकारी साझा करता है ताकि कुछ और लोगों को प्रेरित कर सकें। हालांकि वह दान करने के बाद इसके बारे में दूसरों को अवगत कराने में विश्वास नहीं करती हैं।

Sonakshi Sinha is fed up of Internet Water Army and will make distance from Social media
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

फेक कंटेंट की भरमार
सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'वक्त बहुत ही तेजी से बदल गया है। मुझे लगता है कि फोन को इस्तेमाल करने में अधिक समय नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें जो साझा की जाती हैं या फिर जिनपर प्रतिक्रिया दी जाती हैं वह फेक होती हैं। अब समय आ गया है कि हमें मानसिक तौर पर इससे दूरी बनाए रखें। जिदंगी में फोन के अलावा भी करने के लिए बहुत कुछ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha is fed up of Internet Water Army and will make distance from Social media
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है वाटरआर्मी
सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर मशहूर लोगों को निशाना बनाने वालों की मंडली जब साजिशन काम करती है तो वह वाटरआर्मी कहलाती है। इन लोगों का कोई चेहरा नहीं होता और चूंकि ये पैसा लेकर किसी के भी समर्थक या विरोधी बन सकते हैं, इसलिए इनका नाम पड़ा वाटरआर्मी। ऐसी वाटर आर्मी से सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारे परेशान हैं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha is fed up of Internet Water Army and will make distance from Social media
sonakshi sinha

वैसे बात अभिनेत्री के फिल्मी करियर की करें तो फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा  ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के साथ ही साथ सोनाक्षी भी दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। उसके बाद सोनाक्षी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं, हालांकि पिछले कुछ वक्त से सोनाक्षी के खाते में कोई हिट फिल्म नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed