{"_id":"5d4b6c558ebc3e6d007e0868","slug":"sonakshi-sinha-khandani-shafakhana-petition-dismissed-in-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा के लिए आई खुशखबरी, फिल्म 'खानदानी शफाखाना' पर हाईकोर्ट ने दी राहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा के लिए आई खुशखबरी, फिल्म 'खानदानी शफाखाना' पर हाईकोर्ट ने दी राहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 08 Aug 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sonakshi Sinha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना बीते दिनों विवादों में आई थी। फिल्म के खिलाफ दिल्ली के एक सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने हाईकोर्ट में स्टे ऑर्डर सूट फाइल किया था, इसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। डॉ विजय ने इसके लिए टी सीरीज और फिल्म की डायरेक्टर शिल्पी दासगुप्ता को एक नोटिस भी भेजा था।
2 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ‘खानदानी शफाखाना’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म यौन शिक्षा देने और यौन रोगों से जुड़े कलंक को दूर करने और इसके उपचार के लिए समाज के एक बड़े वर्ग तक पहुंचने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने अपने फैसले में कहा कि फिल्म में सामाजिक बदलाव के बारे में दिखाया गया है।
3 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
क्या था आरोप?
दिल्ली के यौन रोग विशेषज्ञ विजय एब्बॉट ने याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि फिल्म उन्हें और उनके पेशे को बदनाम करती है। डॉ. विजय ने सेंसर बोर्ड को 18 जुलाई को एक लेटर भी भेजा था। इस लेटर में कहा गया था कि डॉ. विजय के पिता, डॉ हकीम हरि किशन लाल के मशहूर और ख्यातिप्राप्त पारंपरिक खानदानी शफाखाना का फिल्म में अवैध तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sonakshi Sinha
- फोटो : social media
'खानदानी शफाखाना' फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेबी बेदी का किरदार निभाया है, जिसे विरासत में मामाजी का खास शफाखाने को चलाने की जिम्मेदारी मिलती है। इस शफाखाने में लोग सेक्स संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए आते हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।