{"_id":"5d28484c8ebc3e6d063022ff","slug":"sonakshi-sinha-on-cheating-allegations-they-trying-to-maligning-my-crystal-clear-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी मामले पर सोनाक्षी ने दी सफाई, कहा- मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं आयोजक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोखाधड़ी मामले पर सोनाक्षी ने दी सफाई, कहा- मेरी छवि को खराब करना चाहते हैं आयोजक
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 12 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अकीरा में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस के मुंबई स्थित अपने घर तक पहुंच जाने को दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने काफी गंभीरता से लिया है। सोनाक्षी ने मीडिया से अपील की है कि इस मामले में बजाय सिर्फ पुलिस या शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले को तूल देने की बजाय मामले की तह तक पहुंचने की उनको कोशिश करनी चाहिए। सोनाक्षी का आरोप है कि कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जबर्दस्ती उनसे पैसे वसूल करने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी छवि खराब कर रहे हैं।
2 of 4
नूर में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा के आवास पर पहुंची मुरादाबाद पुलिस के बयानों के आधार पर इस मामले में गुरुवार से ही तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम आयोजक से सोनाक्षी ने 37 लाख रुपये लिए और तय तिथि पर वह कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने नहीं पहुंची। मुंबई के जुहू थाने की पुलिस से संपर्क करने के बाद मुरादाबाद पुलिस गुरुवार को सोनाक्षी के घर पहुंची थी, उस वक्त वह शूटिंग की वजह से मुंबई से बाहर थीं।
3 of 4
sonakshi sinha
- फोटो : social media
इस बारे में तमाम खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। अपने बयान में सोनाक्षी ने कहा है कि इन कार्यक्रम आयोजक ने इस मसले पर अपने वादे पूरे नहीं किए और अब वह सोचते हैं कि मीडिया में मेरी साफ सुथरी छवि को बट्टा लगाकर पैसे बना सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रशासन के साथ उनका पूरा सहयोग है और इस मामले की जांच मे वह पूरा सहयोग कर रही हैं। सोनाक्षी ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि किसी विवेकहीन शख्स के दावों को फैलाने से वह दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी दो नई फिल्मों खानदानी शफाखाना और मिशन मंगल के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह अपनी दो निर्माणाधीन फिल्मों दबंग 3 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया की शूटिंग भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।