सब्सक्राइब करें

वजन को लेकर भद्दे कमेंट्स करने पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की लगाई क्लास

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 31 Oct 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha replied to trollers on body shaming comments
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ट्रोलर्स उनके वजन और बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट्स करते रहते हैं लेकिन अब सोनाक्षी ने करारा जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ऐसे कमेंट्स से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

Trending Videos
sonakshi sinha replied to trollers on body shaming comments
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala

दरअसल सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहती हैं कि 'चलिए कमरे में बैठे हाथी के बारे में बात करते हैं। कई सालों तक मुझे वजन को लेकर ट्रोल किया गया। मुझे कभी इस पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि मैं मानती हूं कि मेरा मकसद उनसे बड़ा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha replied to trollers on body shaming comments
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी कहती हैं- 'ट्रोल्स, ये लोग खुद को कहते हैं। इस तरह के लोग आपकी अच्छी ऊर्जा को नष्ट करना चाहते हैं? दूसरे लोगों को जज करने के अलावा इनके पास कोई काम नहीं है। ये लोग कुछ भी कहते हैं। कभी कभी हमें गुस्सा भी आता है। बुरा लगता है लेकिन अब मुझे इन पर हंसी आती है। यह लोग एक मजाक हैं।'

sonakshi sinha replied to trollers on body shaming comments
नूर में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने आगे कहा- 'मैंने सोचा 30 किलो कम करने के बाद भी ये लोग यही बातें कह रहे हैं। तब मैंने कहा भाड़ में जाओ क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा यहां किसी कारण से है। मैंने इसे उसी तरह बनाया जैसी मैं हूं। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। ना मेरे कर्व्स, ना मेरा वजन और ना मेरी इमेज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

For years I’ve been trolled because of my weight. I’ve never felt the need to react because I always believed i was #BiggerThanThem... pun intended. But on the next episode of @myntrafashionsuperstar I asked the contestants to take to social media to talk about something close to their heart, and I want to lead by example. Is there something you’ve held back for far too long? Share your #BiggerThanThem story with me and start the conversation! You will not be pushed around because you too are #BiggerThanThem! #MyntraFashionSuperstar #SelfLove #BodyPositive #SayNoToBodyShaming

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

विज्ञापन
sonakshi sinha replied to trollers on body shaming comments
Sonakshi Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे यानी सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।  

सारा नहीं इस अभिनेत्री के साथ डिनर डेट पर निकले कार्तिक आर्यन, सेलिब्रेट किया जन्मदिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed