फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: आर्थिक सहायता ना देने को लेकर ट्रोल हुईं सोनाक्षी, जवाब देकर बोलती की बंद

Wed, 01 Apr 2020 08:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Apr 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha trolls for not contribution pm cares fund due to coronavirus
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कई बड़े नाम आगे आए हैं और पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहायता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलीवुड सितारों को धन्यवाद किया है। इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया है।

sonakshi sinha trolls for not contribution pm cares fund due to coronavirus
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा को आर्थिक रूप से सहयोग नहीं देने के लिए ट्रोल किया गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। सोनाक्षी ने कहा कि मदद का एलान करना ये निजी बात हो सकती है। ऐसे में ट्रोलर्स को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। 

sonakshi sinha trolls for not contribution pm cares fund due to coronavirus
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट में लिखा- 'एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि अगर एलान नहीं किया तो सहयोग नहीं दिया। नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे मानते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने इस समय को कुछ अच्छा करने में लगाओ। एलान करना या नहीं करना, सबकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha trolls for not contribution pm cares fund due to coronavirus
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर शुरू हुआ है। जैसे ही सीरियल दिखाया जाने लगा थोड़ी ही देर में सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। एक बार फिर से ट्रोलर्स ने उन्हें अपने निशाने पर लिया।

विज्ञापन
sonakshi sinha trolls for not contribution pm cares fund due to coronavirus
sonakshi sinha - फोटो : Social Media

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था, 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब 'लक्ष्मण' दिया। यूजर्स का कहना था कि 'रामायण' का प्रसारण जब हो रहा है तो सोनाक्षी को देखना चाहिए।

पीएम मोदी ने बॉलीवुड सितारों का जताया आभार और कोरोना के खिलाफ जंग में भोजपुरी कलाकारों का मिला साथ, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed