फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Wedding: जहीर इकबाल ने छुए सासू मां पूनम सिन्हा के पैर, अनबन की अफवाहों पर लगाया विराम

Fri, 21 Jun 2024 12:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jun 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Touches Actress Mother Poonam Sinha feet video goes viral on Internet
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी शादी को लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दोनों शादी करने वाले हैं। अब हाल ही में, अनबन की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी की मां के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद उन्होंने उड़ रही तमाम अनबन की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Touches Actress Mother Poonam Sinha feet video goes viral on Internet
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : ट्विटर

गुरुवार शाम को सोनाक्षी और जहीर के परिवार के सदस्य डिनर के लिए जहीर के घर पर मिले। कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में जहीर सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा के पैर छूते भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Touches Actress Mother Poonam Sinha feet video goes viral on Internet
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

यह पहली बार था, जब शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को अभिनेत्री, उनके बॉयफ्रेंड और उनके परिवार के साथ देखा गया है। कल रात के सेलिब्रेशन की एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है, जिसमें सिन्हा और इकबाल परिवार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट ड्रेस में सबसे आगे मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और सेल्फी क्लिक कर रही हैं। दुल्हन बनने वाली सोनाक्षी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Touches Actress Mother Poonam Sinha feet video goes viral on Internet
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि इस सेल्फी में उनके पीछे शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, जहीर इकबाल और उनका पूरा परिवार है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है 'मैड हाउस'। वहीं, बता दें कि पिछले दिनों अभिनेता शत्रुघ्न ने फर्जी खबर फैलाने वालों पर नाराजगी जताई और उन्हें संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं उन्हें अपने खास डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा खामोश! यह तुम्हारा काम नहीं है। केवल अपने काम से मतलब रखो।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding Zaheer Iqbal Touches Actress Mother Poonam Sinha feet video goes viral on Internet
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, बीती रात की वायरल इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है और फैंस का मानना है कि दोनों परिवार अब खुशी-खुशी सोनाक्षी-जहीर की शादी में शिरकत करेंगे।

Oscars: ऑस्कर की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है सर्वश्रेष्ठ स्टंट का पुरस्कार? जानिए सीईओ ने क्या दिया जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed