फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल संग शादी पर बोलीं सोनाक्षी, कहा- 'रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स..'

Wed, 08 Jun 2022 09:08 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 08 Jun 2022 09:08 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha zaheer iqbal wedding: actress reacted on the rumours by sharing reel on instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाए जाने के बाद से ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोशाक्षी सिंहा का रिएक्शन आया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदार वीडियो पोस्ट कर अपनी शादी की खबरों पर कमेंट किया है।

sonakshi sinha zaheer iqbal wedding: actress reacted on the rumours by sharing reel on instagram
सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान और जहीर इकबाल - फोटो : social media

सोनाक्षी ने कही ये बात
सोनाक्षी द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री एक कमरे में बैठी गहरी सोच में नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो की क्लिप पर लिखा है, "मी टू मीडिया: क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो ?!? ........"ले मीडिया:" जिसके बाद वह शाहरुख के फेमस डायलॉग को लिप-सिंक करते हुए कहती हैं, "अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है"। वहीं वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, 'प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।

sonakshi sinha zaheer iqbal wedding: actress reacted on the rumours by sharing reel on instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : Social media

जहीर इकबाल ने किया रिएक्ट
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने कमेंट में हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि सोनाक्षी की पोस्ट ज़हीर के साथ अपने संबंधों की पुष्टि करने के कुछ ही घंटों बाद आई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha zaheer iqbal wedding: actress reacted on the rumours by sharing reel on instagram
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया

तो क्या होने वाली है सोनाक्षी की शादी?
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वीडियो से यह तो साफ कर दिया है कि वह अभी जहीर इकबाल से शादी नहीं करने वाली हैं। हालांकि अभी तक जहीर इकबाल संग अपने रिश्ते पर उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के मजेदार रिएक्शन वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के प्रशंसकों को अभिनेत्री का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहे हैं, 'सो क्यूट सोना.....फनी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed