फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सोनल चौहान की हॉट तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल, मिले ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Sonal Chauhan Looks super hot in her Bikini Photoshoot fans go  crazy to see her beauty
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

साल 2008 में फिल्म ‘जन्नत’ से सोनल चौहान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे । हालांकि ये फिल्म तो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में सोनल चौहान के काम को दर्शकों ने नोटिस किया और उन्हें पसंद भी किया। इस फिल्म के बाद सोनल चौहान के साथ-साथ हर किसी को यही उम्मीद थी कि वो बॉलीवुड मे कई फिल्मों मे नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सोनल को हिन्दी में अधिक फिल्में नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग भाषाओं में भी फिल्में  की। 



सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं सोनल चौहान

सोनल चौहान भले ही हिंदी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं । इंस्टाग्राम पर सोनल चौहान की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट हैं । सोनल चौहान भी अपनी जिंदगी के अच्छे पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं । हाल ही में सोनल चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कि जिसे देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं ।

Sonal Chauhan Looks super hot in her Bikini Photoshoot fans go  crazy to see her beauty
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

सोनल चौहान का दिखा हॉट अवतार

हाल ही में सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक बिकनी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं । इन तसवीरों में सोनल ने ब्लैक बिकनी के साथ क्रीम रंग का श्रग पहना हुआ है और वो कैमरा के लिए पोज दे रहीं हैं। ये तस्वीर उनके प्रशंसकों को बहुत ही पसंद आ रही है।  लोग उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट बॉक्स में दिल वाला और फायर वाला इमोजी भेज रहे हैं।

Sonal Chauhan Looks super hot in her Bikini Photoshoot fans go  crazy to see her beauty
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

सोनल चौहान के लाखों में हैं फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर सोनल चौहान कि अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके प्रशंसक उनके हर लुक और स्टाइल को लाइक और कमेंट के जरिए अपना प्यार देते हैं। सोनल को बॉलीवुड में उनकी बोल्डनेस और स्माइल के लिए जाना जाता है। उनको इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonal Chauhan Looks super hot in her Bikini Photoshoot fans go  crazy to see her beauty
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

ट्रेडिशनल लुक में ढाती हैं कहर

सोनल सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक से तो कभी अपने बोल्ड अंदाज से तहलका मचा देती हैं। सोनल की खूबसूरती पर कई लोग मरते हैं। बता दें कि सोनल बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ- साथ मॉडल भी हैं । सोनल चौहान की तस्वीरों मे सबसे खास बात ये है कि वो मेकअप बहुत ही कम रखती हैं और उनका यही अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आता है ।

विज्ञापन
Sonal Chauhan Looks super hot in her Bikini Photoshoot fans go  crazy to see her beauty
सोनल चौहान - फोटो : Instagram

हिंदी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में किया काम

सोनल चौहान हिंदी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन तमिल और कन्नड फिल्मों मे वो लगातार सक्रिय हैं। अब तक वो रेंबों, शेर, साइज जीरो, डिक्टेटर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनल चौहान कि आगामी फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही हिंदी फिल्म ‘द पावर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा विद्युत जामवाल और श्रुति हसन भी हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed