फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिट फिल्म देकर फिल्मों से गायब हो गई थी ये एक्ट्रेस, बर्थडे पर बोली- वापस आ गई हूं यहीं काम करूंगी

Thu, 16 May 2019 10:09 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 16 May 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
sonal chauhan ragain enter in film industry with skyfire web series
sonal chauhan
फिल्म 'जन्नत' से मशहूर हुई अदाकारा सोनल चौहान ने पिछले साल फिल्म 'पलटन' और 'जैक एंड दिल' से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की कोशिश की। वहां लोगों ने नोटिस किया तो अब अपने बर्थडे (16 मई) पर वह तैयार हैं अपनी नई वेबसीरीज 'स्काईफायर' लेकर, जिसके निर्देशक हैं सौमिक सेन।
sonal chauhan ragain enter in film industry with skyfire web series
sonal chauhan
वेब सीरीज़ 'स्काईफायर' के लॉन्च पर पहुंची सोनल चौहान कहती हैं, ‘मुझे ऐसा कभी दिमाग में नहीं आया कि मैंने एक सक्सेसफुल फिल्म दे दी है, तो अब मुझे इस बात का फायदा उठाना चाहिए और आगे भी काम करना चाहिए।'
sonal chauhan ragain enter in film industry with skyfire web series
Sonal Chauhan
'मैं तो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दिल्ली वापस चली गई, फिर वहां से वापस आकर अमिताभ सर के साथ ' बुड्ढा होगा तेरा बाप ' में काम किया। वहां से साउथ की फिल्मों का सिलसिला शुरू हुआ और दो तीन साल कब निकल गए, पता ही नहीं चला।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
sonal chauhan ragain enter in film industry with skyfire web series
Sonal Chauhan
'यह कभी सोचा ही नहीं कि मुझे मुंबई में ही रुकना चाहिए ताकि लोगों को मेरे बारे में भी पता चलता रहे। पर अब मैं वापस आ गई हूं और कोशिश यही है कि यहीं रहूं और यहीं काम करूं।' बता दें कि आज सोनल अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं ।सोनल की डेब्यू फिल्म 'जन्नत' सुपरहिट रही थी । 
 
विज्ञापन
sonal chauhan ragain enter in film industry with skyfire web series
sonal chauhan
खबरों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर कुणाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था और एक हफ्ते के अंदर ही अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इससे पहले सोनल हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में भी काम कर चुकी थीं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed