{"_id":"5bd29e2abdec22697b1160b4","slug":"sonali-bendre-attend-un-concert-day-2018-new-york-photo-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे कॉन्सर्ट में आईं नजर, कई विग लेने के बावजूद बाल्ड लुक में दिखीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे कॉन्सर्ट में आईं नजर, कई विग लेने के बावजूद बाल्ड लुक में दिखीं
Fri, 26 Oct 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाली बेंद्रे बड़ी ही मजबूती के साथ कैंसर से जूझ रही हैं । वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । अभी तक उनकी जितनी भी फोटो सामने आई हैं उसमें वो कभी उदास या बीमार नहीं दिखीं । उनके चेहरे पर हमेशा एक स्माइल नजर आई ।
2 of 5
sonali bendre
अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है। सोनाली हाल ही में यूएन कॉन्सर्ट 2018 में शामिल हुईं । बाल्ड हो चुकीं सोनाली इस फोटो में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं । कैंसर के बावजूद सोनाली कभी किताबें पढ़तीं नजर आती हैं तो कभी शॉपिंग करते दिखती हैं ।
सोनाली खुद को बिजी रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं । आज यानी 26 अक्तूबर को उनकी बेस्ट फ्रेंड सुजैन खान का बर्थडे है । सोनाली ने अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है । सुजैन अक्सर सोनाली का हाल-चाल लेने न्यूयॉर्क जाती हैं ।
बता दें कि इससे पहले सोनाली ने अपने नए हेयर स्टाइल के साथ फोटो शेयर की थी । दरअसल, सोनाली ने नया विग लगवाया था । उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'कभी कभी मुश्किल वक्त में भी आपको शानदार लोग मिल जाते हैं। वो अजनबी बनकर मिलते हैं और आपके दोस्त बन जाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
sonali bendre
- फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे ने अपनी हेयर स्टाइलिस्ट को धन्यवाद दिया । इन तस्वीरों को अगर ध्यान से देखा जाए तो सोनाली पर कैंसर का असर साफ दिख रहा है । सोनाली को कैंसर के चलते बाल्ड होना पड़ा । इसके बाद से वो लगातार अलग-अलग हेयर स्टाइल में नजर आती रहती हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।