फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना ने अक्षय-अजय तक को छोड़ दिया पीछे, 'बाजार' से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 26 Oct 2018 09:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
badhai ho beats padman and raid one week box office collection
badhai ho - फोटो : instagram

आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की बधाई हो ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिए। 7 नवंबर से पहले सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बधाई हो का जलवा कायम रहेगा।

badhai ho beats padman and raid one week box office collection
badhai ho - फोटो : instagram

दशहरे के मौके पर आई बधाई हो को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। केवल 7 दिनों में ही फिल्म ने रेड, पैडमैन और सत्यमेव जयते का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं अगर दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब के कलेक्शन पर गौर करें तो बधाई हो 5वें नंबर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। बधाई हो से पहले इस लिस्ट में संजू, पद्मावत, रेस 3 और बागी 2 है।

badhai ho beats padman and raid one week box office collection
ayushmann khurrana, sanya malhotra - फोटो : file photo

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक महज 7 दिन में बधाई हो ने 60.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों को देखें तो छोटे बजट की फिल्मों में स्त्री, सत्यमेव जयते, राजी और वीरे दी वेडिंग ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कलेक्शन जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
badhai ho beats padman and raid one week box office collection
sanju - फोटो : file photo

पहले हफ्ते के फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो संजू ने 7 दिन में 200 करोड़, पद्मावत ने 142 करोड़, रेस 3 ने 139 करोड़, बागी 2 ने 110 करोड़, गोल्ड ने 74 करोड़, सुई धागा ने 61 करोड़, बधाई हो ने 60.75 करोड़, रेड ने 59.86 करोड़, पैडमैन ने 59.74 करोड़ और सत्यमेव जयते ने 59.35 करोड़ जुटाए थे।

विज्ञापन
badhai ho beats padman and raid one week box office collection
baazaar - फोटो : Instagram

बधाई हो के साथ रिलीज हुई नमस्ते इंग्लैंड का इस हफ्ते सिनेमाघरों में टिके रहना मुश्किल है। सैफ अली खान, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह की बाजार इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। अगर बाजार को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला तो बधाई हो की कमाई पर भी असर पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed