फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MAMI फिल्म फेस्टिवल: #MeToo का लगा ग्रहण, ओपनिंग सेरेमनी में आमिर से लेकर करण आए नजर

Fri, 26 Oct 2018 08:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
MAMI film festival opening ceremony Aaamir Khan Karan Johar and Isha Ambani attended the function
MAMI film festival - फोटो : twitter

MAMI ( मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज) फिल्म फेस्टिवल गुरुवार से शुरू हो गया है। इस फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। यह फेस्टिवल हर साल होता है और इस बार भी इस फेस्टिवल की रौनक देखने लायक थी। पहले दिन फेस्टिवल डायरेक्टर और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा MAMI चेयरपर्सन किरण राव के साथ नजर आईं।



 

MAMI film festival opening ceremony Aaamir Khan Karan Johar and Isha Ambani attended the function
MAMI film festival - फोटो : twitter

जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस फेस्टिवल की ओपनिंग डे पर आमिर खान, दलकीर सलमान, राधिका आप्टे, करण जौहर, तब्बू, कल्कि कोचलिन और रसिका दुग्गल पहुंचीं। इनके अलावा फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और तनुजा चंद्रा ने भी इस फेस्टिवल में हिस्सा लिया।

MAMI film festival opening ceremony Aaamir Khan Karan Johar and Isha Ambani attended the function
rajat kapoor - फोटो : File Photo
दिलचस्प बात यह है कि इस बार MAMI फिल्म फेस्टिवल पर #MeToo कैंपेन का असर दिखाई देगा। खबरों की मानें तो इस बार इस फेस्टिवल में उन कलाकारों की फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी जिन पर यौन शोषण या फिर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जो फिल्में इस बार नहीं दिखाई जा रही हैं उनमें तनमय भट्ट प्रोडक्शन की 'चिंटू का बर्थडे', रजत कपूर की डायरेक्टोरियल फिल्म 'कदाख' और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बेबाक' भी फेस्टिवल में नहीं दिखाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MAMI film festival opening ceremony Aaamir Khan Karan Johar and Isha Ambani attended the function
MAMI film festival - फोटो : Facebook

इन फिल्मों के अलावा इस लिस्ट में 'बाल केमपा' फिल्म का भी नाम शामिल है। MAMI फिल्म फेस्टिवल 25 अक्तूबर से 1 नवंबर तक यानी कि 8 दिन तक चलेगा। इस मौके पर ईशा अंबानी भी नजर आई। ईशा ने काले रंग का जंपसूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने करण जौहर के साथ जमकर पोज दिए।

विज्ञापन
MAMI film festival opening ceremony Aaamir Khan Karan Johar and Isha Ambani attended the function
MAMI film festival - फोटो : twitter

इस मौके पर आमिर खान लाल रंग के चेक वाला कोट ट्राउजर के साथ पहने हुए थे। तो वहीं राधिका आप्टे देसी लिबास यानी कि साड़ी में नजर आईं। बाकी स्टार्स की बात करें तो तब्बू ने हरे रंग का वनपीस पहना हुआ था। जबकि कल्कि इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थीं। आपको बता दें, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर बेहतरीन फिल्में एक साथ दिखाई जाती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed