{"_id":"5be41133bdec22698c6e4c2d","slug":"sonali-bendre-celebrated-diwali-in-new-york-saying-it-was-quite-unorthodox","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में 'अपरंपरागत' तरीके से सोनाली बेंद्रे ने मनाई दिवाली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क में 'अपरंपरागत' तरीके से सोनाली बेंद्रे ने मनाई दिवाली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Thu, 08 Nov 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में मोटास्टेटिक कैंसर से जंग लड़ रही हैं। दिवाली के मौके पर सोनाली भारत नहीं आ पाई। जिसके चलते उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में ही दिलावी सेलिब्रेट की। सोनाली ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि सोनाली बेंद्रे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए उनके पति गोल्डी बहल और उनके बेटे रणवीर न्यूयॉर्क पहुंचे। इस बीच सोनाली ने अपने परिवार के साथ दिवाली पूजा की। दिवाली पूजा की सभी तस्वीरों को सोनाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही सोनाली ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, यह काफी अपरंपरागत था, हमारे पास भारतीय कपड़े नहीं थे। हमने एक छोटी पूजा की। हम अपने परिवार के लिए भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करते हैं। सबको दिवाली की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonali bendre
बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने पिछले साल फेसबुक पर एक डिजिटल बुक क्लब शुरू किया था। अमेरिका जाने के बाद, सोनाली की दोस्त दिया मिर्जा ,सुजैन खान और गायत्री जोशी उनकी इस बुक क्लब को संभाले हुए हैं। सोनाली कई महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली के पति उनकी हालत के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट देते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sonali bendre
सोनाली बेंद्रे की हालत अब स्थिर है। जिसके बारे में पति गोल्डी ने अपने सोशल मीडिया पर अपडेट किया था। गोल्डी ने ट्वीट करके बताया था कि अब सोनाली की हालत स्थिर है बिना किसी मुश्किल के अपना इलाज करा रही हैं। यह एक लंबी लड़ाई है। लेकिन हमारी सोच सकारात्मक हैं। गोल्डी ने सोनाली को मिल रही सपोर्ट और दुआओं के लिए सबका शुक्रिया अदा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।