फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे के कैंसर पर पति गोल्डी बहल का बड़ा बयान, ट्विटर पर लिखी ये बात

Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
sonali bendre husband goldi behl give big statement on her cancer share updates
Sonali Bendre

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री सहित उनके फैंस भी हैरान हैं। किसी को समझ में ही नहीं आ रहा है कि सोनाली के साथ ऐसा कैसे हो गया। हालांकि सोनाली अपनी इस बीमारी से एक जाबांज फाइटर की तरह लड़ रही हैं और पॉजिटिव जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हैं। वह अपनी हेल्थ और पर्सनल लाइफ से जुड़े सारे अपडेट्स अपने फैंस तक पहुंचाती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी हर जानकारी पोस्ट करती रहती हैं लेकिन इस बार उनके पति ने उनके इलाज को लेकर ट्विटर पर एक बड़ी बात लिखी है।

sonali bendre husband goldi behl give big statement on her cancer share updates

मेटास्टेटिक कैंसर से लड़ाई लड़ने और कीमोथेरेपी करने में उन्हें उनके परिवार का भी पूरा सपॉर्ट मिल रहा है। वहीं अपनी पत्नी की हेल्थ से जुड़े अपडेट देने के लिए उनके पति गोल्डी बहल ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि सोनाली ने सकारात्मक तरीके से ट्रीटमेंट शुरू किया है और उन्होंने सपॉर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा भी किया है। इससे पहले बीते बुधवार को ही सोनाली बेंद्रे की ननद ने भी उनके इलाज और हेल्थ के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।
 



 

sonali bendre husband goldi behl give big statement on her cancer share updates

आपको बता दें कि ट्रीटमेंट के चलते सोनाली अपने बाल भी कटवा चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर कुछ भावुक शब्द भी लिखे थे। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनका 12 साल का बेटा कैसे इस लड़ाई में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre husband goldi behl give big statement on her cancer share updates

सोनाली बेंद्रे अपनी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग के लिए भी बॉलीवुड में खास पहचान रखती हैं। फिल्मों के बाद वह टीवी रिएलिटी शोज के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव बनी रहीं। बीते जुलाई 2018 में ही सोनाली ने अपने सोशल मीडिया पर ऐसी सूचना दी थी जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया है। सोनाली न्यू यॉर्क में ट्रीटमेंट ले रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed