{"_id":"5c050170bdec22415f3d9aea","slug":"sonali-bendre-husband-goldie-behl-emotional-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटीं सोनाली बेंद्रे, इमोशनल होकर पति ने कहा- 'अब दोबारा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटीं सोनाली बेंद्रे, इमोशनल होकर पति ने कहा- 'अब दोबारा...'
Mon, 03 Dec 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली और गोल्डी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोनाली बेंद्रे अपना इलाज करवाने के बाद न्यूयॉर्क से वापस भारत लौट आई हैं। सोनाली लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। रविवार रात को सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वापस भारत लौटने की खुशी सोनाली को तो थी उनके पति के चेहरे पर भी ये खुशी साफ देखी जा सकती थी।
2 of 5
Sonali Bendre
- फोटो : Instagram
एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सोनाली और गोल्डी ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया कहा। डीएनए के मुताबिक सोनाली को अब इलाज के लिए वापस न्यूयॉर्क नहीं जाना होगा। इसकी जानकारी उनके पति गोल्डी बहल ने दी। गोल्डी ने बयान जारी किया कि उन्हें दोबारा जाने की जरुरत नहीं है। अब सोनाली का केवल रेग्यूलर चेकअप होगा और डॉक्टरों की निगरानी में वो रहेंगी।
3 of 5
sonali bendre
इससे पहले न्यूयॉर्क से ही सोनाली ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दे दी थी कि वो भारत लौट रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा था, 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं। सच में ऐसा होता है लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonali goldie
- फोटो : file photo
'अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है। ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं। अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ये अभी इंटरवल है।
विज्ञापन
5 of 5
sonali bendre
- फोटो : file photo
बता दें कि कुछ दिन पहले अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर सोनाली ने पोस्ट करते हुए लिखा था, 'आप मेरे लिए मेरे पति ही नहीं मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरे रॉकस्टार भी हैं।' दिवाली के मौके पर सोनाली भारत नहीं आ पाई थीं, जिसके चलते उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ न्यूयॉर्क में ही दिवाली सेलीब्रेट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।