फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे को इस एक्ट्रेस ने किया था रिप्लेस, एक एपिसोड के बाद ही छोड़ दिया था शो

Wed, 04 Jul 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre out judge of india best dramebaaz 3
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बाद अब सोनाली बेंद्रे की बीमारी की खबर से सभी हैरान रह गए। हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे इस वक्त न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी। सोनाली बेंद्रे इससे पहले 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' में बतौर जज नजर आ रही थीं। 
sonali bendre out judge of india best dramebaaz 3

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' के पहले एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद शो की जज सोनाली बेंद्रे ने निजी कारणों से अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया था। शो को सोनाली के साथ विवेक ओबेरॉय और डायरेक्टर उमंग कुमार भी जज कर रहे थे। 

sonali bendre out judge of india best dramebaaz 3
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter

सोनाली के अचानक शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को साइन किया है। सोनाली पिछले 2 सीजन से इस शो में बच्चों के टैलेंट को जज करती नजर आ रही थीं। जब उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला बताया तो उनके फैंस भी काफी निराश हुए थे। अब जब सोनाली की बीमारी का खुलासा हुआ है तो सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre out judge of india best dramebaaz 3

इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक भावुक पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल की तरह फेंक देता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ। हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे। एक अजीब से दर्द की शिकायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ। मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'

विज्ञापन
sonali bendre out judge of india best dramebaaz 3

सोनाली के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। करण जौहर से लेकर इलियाना डिक्रूज जैसे कई बड़े सेलेब्स एक्ट्रेस के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इससे पहले इरफान खान की रेयर बीमारी ने बॉलीवुड को हिला दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed