कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे समय-समय पर फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देती रहती हैं । सोनाली के पिछले कुछ महीनों में कई लुक सामने आ चुके हैं । न्यूयॉर्क पहुंचते ही सोनाली ने अपने बॉलों को ब्वॉयकट करवा लिया था ।
सोनाली बेंद्रे का नया लुक देख बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी होंगी फेेल, बाल्ड होने के बाद फिर से आएं बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय बाद वो बाल्ड हो गईं । अब उनका नया लुक सामने आया है । उन्होंने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है । साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा । दरअसल, बाल्ड होने के बाद कई बार सोनाली को टोपी और स्कार्फ में देखा गया ।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
सोनाली अपने लिए एक विग चाहती थीं लेकिन उन्हें चयन करने में मुश्किल हो रही थी । तब प्रियंका चोपड़ा ने उनकी मदद की । अब सोनाली बेंद्रे विग में नजर आ रही हैं । उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अल पचीनो की एक कोट से अपना मैसेज शुरू किया।
A post shared by The Fashion Magzine (@the_fashion_magzine) on
उन्होंने लिखा, ' वैनिटी इज माई फेवरेट सिन । कौन अच्छा दिखना पसंद नहीं करता? जिस तरह से हम देखते हैं उस पर एक गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। वो करना जरूरी है जो आपको खुश रखता है । भले ही यह एक विग पहनने, चमकदार लाल लिपस्टिक या ऊंची एड़ी पहनने जैसा आसान हो।'
'कोई आपको नहीं बता सकता है कि आपके लिए क्या सही और क्या गलत है। जब मैं विग्स का चयन कर रही थी तो एक पल के लिए मुझे खुद पर शक हुआ, ‘क्या मैं अच्छा दिखना चाहती हूं?मनोरंजन इंडस्ट्री में आपसे हमेशा अच्छा दिखने की उम्मीद की जाती है, शायद यह मेरे अंदर शामिल हो गया है? लेकिन फिर मैंने इसे एक पल और सोचा तो मुझे एहसास हुआ कि ऐसा करना मुझे अच्छा लग रहा है।'