फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हैल्लो-हैल्लो' कर डांस फ्लोर पर आग लगा रहीं मलाइका अरोड़ा, अदाओं पर चल रहीं गोलियां

Wed, 05 Sep 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
malaika arora dance number Hello Hello Sanya Malhotra starrer film Pataakha
hello
फिल्म 'रंगून' के बाद डायरेक्टर विशाल भारद्वाज फिल्म 'पटाखा' लेकर आए हैं। फिल्म को धीरज वाधवान के साथ विशाल की पत्नी की रेखा भारद्वाज भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ फेम टीवी की फेमस स्टार राधिका मदान और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा अभिनय करने जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले इस फिल्म का गाना 'हैल्लो-हैल्लो' रिलीज हुआ है।

 
malaika arora dance number Hello Hello Sanya Malhotra starrer film Pataakha
गाने में मलाइका अरोड़ा अपने ठुमकों से दर्शकों को लुभाती नजर आ रही हैं। काले रंग की घाघरा-चोली में वो जब अपने नैन मटकाना शुरू करती हैं, दर्शक घायल हो उठते हैं। इसके बाद रेखा भारद्वाज की आवाज पर मलाइका की देसी डांस मूव्स, आपको झूमने पर मजबूर करते हैं।
malaika arora dance number Hello Hello Sanya Malhotra starrer film Pataakha
hello
इस गाने के बोल हैं 'हैल्लो-हैल्लो' जिसे गुलजार ने लिखा है। इसे खुद विशाल ने कंपोज किया है, जबकि गाने को रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘हैल्लो-हैल्लो’ गाने को विशाल भारद्वाज ने बनाया है, जिन्होंने कहानी के हिसाब से इसका म्यूजिक रखा है।

यहां सुने फिल्म का ये शानदार गाना
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora dance number Hello Hello Sanya Malhotra starrer film Pataakha
hello
गाने की शुरुआत राधिका मदान और उनके प्रेमी से होती है, जो यह बताता है कि उसने जॉब के लिए दूर संचार विभाग में आवेदन किया है। इसके बाद होती है गाने की शुरुआत। 

बात करें फिल्म की तो ‘पटाखा’ की कहानी चरण सिंह पथिक की लघु कथा पर बेस्ड है, जो राजस्थान को बैकड्रॉप में रखते हुए दो बहनों की कहानी बयां करती है। दोनों बहनें एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाती। 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा के अलावा टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में सभी किरदार बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
malaika arora dance number Hello Hello Sanya Malhotra starrer film Pataakha
Pataakha
फिल्म में विजय राज सान्या और राधिका के पिता के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज लंबे समय बाद किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले वह सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'रंगून' लेकर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं आपको बता दें कि फिल्म 'पटाखा' 28 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed