{"_id":"5cfb7735bdec22078a1fdfa3","slug":"sonam-kapoor-ahuja-gets-trolled-after-tweet-on-aligarh-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मर्डर केस में ट्वीट कर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'अब कहां गई तुम्हारी तख्ती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलीगढ़ मर्डर केस में ट्वीट कर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'अब कहां गई तुम्हारी तख्ती'
Sat, 08 Jun 2019 02:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
SONAM KAPOOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची के मर्डर केस से पूरा देश हिल गया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं रहे। अक्षय कुमार, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, समेत कई कलाकारों ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए इसे घृणित अपराध करार दिया है। लेकिन इस बीच सोनम कपूर ने जब ट्वीट किया तो वह ट्रोल हो गईं।
sonam kapoor
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बच्ची के साथ जो कुछ भी हुआ वो बेहद भयावह और दिल दुखाने वाला है। मैं उसकी फैमिली और उसके लिए दुआ करुंगी। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि इसे अपना पर्सनल एजेंडा न बनाएं। ये एक छोटी बच्ची की हत्या का मामला है और इसे नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल न करें।
sonam kapoor
सोनम के इस ट्वीट के बाद वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम जैसे दोहरे चरित्र के लोग लोग जब तक इस भारत में है तब तक कुछ नहीं हो सकता। वैसे इस घटना को कौन से चश्मे से देख रही हो तुम। शर्म आनी चाहिए तुम्हें खुद पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
एक यूजर ने लिखा- मुझे तो ये फिल्मी दुनिया के लोग जरा भी पसंद नहीं। एक ने लिखा- मोहतरमा हाथ में तख्ती नहीं लोगी इस बार, हिन्दुस्तानी होने पर अब शर्म नहीं आ रही है क्या? या अब कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही या इसलिए चुप हो की इस बार विक्टिम हिन्दू है। एक ने लिखा- तुम 12वी पास इंटलेक्चुअल हो।
विज्ञापन
sonam kapoor
- फोटो : social media
एक ने लिखा- कठुआ रेप कांड में तो तुम बोल रही थी भारत में रहने में शर्म आती है तो चली जाओ अब पाकिस्तान। एक ने लिखा- थोड़ा तो भगवान से डरो। वहीं एक यूजर ने कहा कि जब कठुआ मामले में आप उसे एजेंडा बनाकर इस्तेमाल कर रही थीं तब अगर आप ऐसा नहीं करती तो आज आपकी ये बात बिलकुल जायज लगती।
नोट: बच्ची का नाम उजागर न हो इसलिए यूजर्स के ट्वीट नहीं लगाए गए हैं।
नोट: बच्ची का नाम उजागर न हो इसलिए यूजर्स के ट्वीट नहीं लगाए गए हैं।