'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था। इन दिनों वह आनंद आहूजा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।
सोनम कपूर-अमीषा पटेल का जन्मदिन और आफताब बने राइजिंग स्टार 3 सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। अमीषा पटेल का आज जन्मदिन है। गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दिया था।
पढ़ें: मां ने पीटकर इस एक्ट्रेस को निकाल दिया था घर से बाहर, पिता पर लगाया था 12 करोड़ के घपले का आरोप
मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था। मनमौजी स्वभाव के हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वहीं फिल्मों से भी उनका खास जुड़ाव रहा।
पढ़ें: 85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, दीवानगी में बुक करा लिया था पूरा सिनेमा हॉल
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से लिंकअप की वजह से खबरों में रहते हैं। सारा ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक के तरफ से भी पॉजिटिव सिग्नल मिला। दिल्ली में शूटिंग के दौरान दोनों डिनर डेट पर भी स्पॉट हुए थे। लेकिन अब इन दोनों की बढ़ती नजदीकी सारा की मां अमृता सिंह को खटक रही है।
पढ़ें: कार्तिक और सारा के रिश्ते पर भड़कीं मां अमृता सिंह, पिता सैफ अली खान का है ऐसा रिएक्शन
टेलीविजन रियल्टी शो राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है। शो के फिनाले में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब की उम्र सबसे कम है।