{"_id":"5cfc0093bdec22075f579fa4","slug":"ameesha-patel-birthday-special-unfacts-of-her-life-and-her-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस को मां ने मारपीट कर निकाला था घर से बाहर, पिता पर लगाया था 12 करोड़ के घपले का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस को मां ने मारपीट कर निकाला था घर से बाहर, पिता पर लगाया था 12 करोड़ के घपले का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ameesha patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था अमीषा ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अमीषा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दिया था।
2 of 5
g
- फोटो : twitter
फिल्मों में आने से पहले अमीषा पटेल और बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच अफेयर की खबरें थीं। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया था। नेस वाडिया अमीषा से शादी करना चाहते थे जबकि अमीषा फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इन्हीं सबको लेकर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। बता दें कि नेस वाडिया का अफेयर कई सालों तक प्रीति जिंटा के साथ भी रहा।
3 of 5
अमीषा पटेल
नेस वाडिया से अलग होने के बाद अमीषा का नाम डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा हालांकि अमीषा के घरवाले विक्रम से रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। अमीषा ने मीडिया में दिए एक बयान में यहां तक कहा था कि उनकी मां ने उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
हालांकि अमीषा और विक्रम भट्ट के बीच रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 2008 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन सबके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी अमीषा और उनके घरवालों के बीच विवाद हुए। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमीषा पटेल
अमीषा अब अक्सर बड़ी-बड़ी पार्टियों में देखने को मिल जाती हैं। उन्हें कई बार पार्टियों में शराब के नशे में धुत देखा गया। टीवी एक्टर कुशाल टंडन से भी उनका बुरी तरह झगड़ा हो गया था। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।