{"_id":"5cd2936fbdec2207790745a2","slug":"sonam-kapoor-and-these-bollywood-celebrities-royal-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन सेलिब्रिटीज ने करोड़ों खर्च कर की रॉयल वेडिंग, एक कपल तो 40 दिन तक मनाता रहा हनीमून","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन सेलिब्रिटीज ने करोड़ों खर्च कर की रॉयल वेडिंग, एक कपल तो 40 दिन तक मनाता रहा हनीमून
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 08 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sonam kapoor, aishwarya rai marriage
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर ने बीते साल 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम की इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। शादी के बाद दोनों परिवार की सहमति से रिसेप्शन भी मुंबई के लीला होटल में हुआ। सोनम की इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही शाही शादियों के बारे में।
2 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की, फिर सिंधी रिवाज से शादी की। उसके बाद नवविवाहित जोड़े ने बेंगलुरू और मुंबई में 3 रिसेप्शन दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपनी शादी पर कुल 17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं उनकी इंगेजमेंट रिंग 3 करोड़ रुपए की थी। साथ ही दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
3 of 6
aishwarya rai
- फोटो : twitter
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shilpa shetty raj kundra
- फोटो : twitter
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
anushka virat
- फोटो : social media
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली में उस जगह शादी की जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार मई 2017 में हॉलिडे मनाया था। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दोनों ने केवल करीबी लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया था। इस दौरान बॉलीवुड से कोई सेलिब्रिटी नहीं पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।