सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करीब दो महीने बाद अपने माता- पिता के पास पहुंची सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor back her mumbai home from husband house after two month lockdown
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर लंबे लॉकडाउन के बाद आखिरकार अपने घर (मुंबई) माता- पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के पास पहुंच गई हैं। लॉकडाउन से पहले मार्च में सोनम कपूर लंदन से वापस आकर पति आनंद आहूजा के साथ घर दिल्ली में क्वारंटीन थीं। लंदन से आने के बाद अभिनेत्री ने 14 दिन तक खुद को आइसोलेशन में भी रखा था। 

Trending Videos
Sonam Kapoor back her mumbai home from husband house after two month lockdown
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी सुसराल में रहते हुए सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। क्वारंटीन रहते हुए वह अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा कर रही थी। अपने माता- पिता के पास मुंबई पहुंचने की जानकारी भी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के द्वारा ही दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खास तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor back her mumbai home from husband house after two month lockdown
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में वह अपनी बहन रिया के साथ दिखाई दीं। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने घर मुंबई आने की जानकारी दी। साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने पति आनंद आहूजा का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के फैंस उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 



Sonam Kapoor back her mumbai home from husband house after two month lockdown
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पति के घर की ढेर सारी तस्वीरें भी साझा की थीं जो जमकर वायरल हो रही थीं। सोनम कपूर ने अपने बेडरूम की तस्वीर को भी साझा किया था जिसमें वह पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई नजर आई थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

विज्ञापन
Sonam Kapoor back her mumbai home from husband house after two month lockdown
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'क्वारंटीन का स्नैपशॉट'। इनके अलावा सोनम कपूर ने आनंद आहूंजा के घर की रसोई, लिविंग रूम, स्टडी रूम और गार्डन की तस्वीरों को भी साझा किया था। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के द्वारा साझा की कई यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो हुई थीं। आपको बता दें कि आनंद आहूजा और सोनम कपूर ने साल 2018 में शादी की थी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Snapshots of Quarantine; @vegnonveg for @hypebeast .. #StayHomeSnaps #ShotOniPhone

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed