सोनम कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री बेटे की मां बनी हैं और अभी से वह मल्टीटास्किंग के गुर सीख चुकी हैं। अभिनेत्री हाल ही में मुंबई स्थित अपने पिता अनिल कपूर के घर पर आयोजित होने वाले करवाचौथ आयोजन का हिस्सा थीं। इस दौरान वह गुलाबी और हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने बेटे को ब्रेस्टफीडिंग कराती नजर आ रही हैं।
Sonam Kapoor: मेकअप करवाते समय सोनम कपूर ने बेटे को कराया ब्रेस्टफीड, वीडियो देख आनंद अहूजा ने कह दी ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री करवाचौथ से पहले मेकअप कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीड भी करा रही थीं। वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'अपनी टीम के साथ रील लाइफ में वापसी करना और लोगों से मिलना काफी अच्छा है...अपने होम ग्राउंड पर वापस आने पर अच्छा लग रहा है...लव यू मुंबई'।
TRP Week 40: 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, इस हफ्ते टॉप पांच में आए ये टीवी सीरियल्स
वीडियो में सोनम करवाचौथ के लिए चुने गए कपड़े और गहनों के साथ दिखाई दे रही हैं। वह अपने बालों को ब्लो-ड्राई करवाती भी नजर आ रही हैं और मेकअप आर्टिस्ट के साथ बातें करती हुई अपना मेकअप भी करा रही हैं। वीडियो के अंत में सोनम अपने सिल्क के लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अभिनेत्री के वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनके पति आनंद अहूजा ने भी कमेंट किया है। सोनम और आनंद ने 20 अगस्त को अपने बेटे वायु का दुनिया में स्वागत किया था। बच्चे के नामकरण समारोह के बाद सोनम ने तस्वीर अपलोड की थी। इस दौरान तीनों पीले रंग की ड्रेस में बेहद प्यारे लग रहे थे।