{"_id":"5af3ff0a4f1c1b85028b90f1","slug":"sonam-kapoor-customised-her-wedding-shoes-and-bags","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम ने शादी के जूतों से लेकर बैग तक कराए थे कस्टमाइज, सब पर लिखवाया था 'सावरिया' संग अपना नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम ने शादी के जूतों से लेकर बैग तक कराए थे कस्टमाइज, सब पर लिखवाया था 'सावरिया' संग अपना नाम
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
sonam marriage footwear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं। मेहंदी के फंक्शन से लेकर शादी के रिसेप्शन तक सोनम की ड्रेस से लेकर जूलरी तक सब देखने लायक है। वह अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। अब अपनी शादी के सैंडल्स को खास कस्टमाइज कराने को लेकर चर्चा में हैं।
sonam marriage footwear
सोनम ने अपनी शादी के सारे फंक्शन्स में जिमी चू के डिजाइन किए सैंडल और बैग कैरी किए थे। आप जानकर हैरान होंगे कि सोनम ने ये सारे बैग और सैंडल खास डिजाइन कराए थे। वोग की खबर के अनुसार, सोनम के सैंडल के नीचे सोल पर A S लिखा है, साथ ही बीच में एक दिल बना हुआ है। इसका साफ मतलब है सोनम ने ए आनंद के लिए और एस सोनम के लिए लिखवाया था।
sonam marriage footwear
वायरल हो रही तस्वीर में जो सैंडल है वह सोनम ने शादी वाले दिन लहंगे के साथ पहनी थीं। भले ही किसी ने उनकी ये कस्टमाइज सैंडल पर ध्यान नहीं दिया हो, लेकिन शादी के बाद अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
A post shared by Niche Lifestyle® (@nichelifestyle) on
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wedding
बता दें, इससे पहले सोनम के संगीत के लहंगे को लेकर जानकारी मिली थीं। उनके फेवरेट डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने उनका ये ड्रेस डिजाइन किया था। डिजाइनर्स ने वोग मैगजीन से बातचीत के दौरान लहंगे से जुड़ी डिटेल्स शेयर कर बताया था कि इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने लगे थे।