{"_id":"5b03b5794f1c1b02448b4c4a","slug":"sonam-kapoor-is-not-ready-to-go-to-sasural-reveals-the-big-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल नहीं जाएंगी सोनम कपूर, बोली ऐसी बात, पति आनंद आहूजा को आ सकता है गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुराल नहीं जाएंगी सोनम कपूर, बोली ऐसी बात, पति आनंद आहूजा को आ सकता है गुस्सा
Tue, 22 May 2018 03:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Sonam Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शानदार शादी की गूंज अभी भी लोगों के दिलों में बाकी है। सोनम और आनंद अब अपना हनीमून मनाने की तैयारी में जुटे हैं। लगातार चर्चाओं के बीच खबर है कि फिलहाल सोनम ने अपने मायके में ही रहने का फैसला किया है और तत्काल ससुराल जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसकी मुख्य वजह है उनकी अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' है।
2 of 7
Sonam Kapoor
- फोटो : Instagram
सिर्फ इतना ही नहीं इसके बाद उनकी एक और फिल्म 'एक लड़की को देखा' की शूटिंग भी अधूरी है। आपको बता दें कि इस बीच सोनम कान फिल्म फेस्टविल में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंची थीं और वहां से वापस मुंबई लौट आई हैं ताकि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को प्रमोट कर सकें।
3 of 7
sonam kapoor at cannes 2018
कान फिल्म फेस्टिवल में अपने मेहंदी लगे हाथ लिए रेड कारपेट पर अपना फैशन दिखा कर लौटीं सोनम फिर से व्यस्त हो गई हैं। सोनम की शादी के बाद कई अटकलें लग रही थीं कि क्या वह दिल्ली में अपने ससुराल में रहने जाएंगी या बिजनेसमैन पति के साथ लंदन जाकर बसेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sonam kapoor and anand ahuja
आपको बता दें कि उनके पति का मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेल्स में बड़ा अपार्टमेंट है। क्या सोनम अब यहां रहेंगी? सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वह अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई मे बहुत काम है।
विज्ञापन
5 of 7
sonam kapoor
सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ है कि वह ससुराल नहीं जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।