सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnant) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है।
Sonam Kapoor Pregnant: मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।
सोनम की इन तस्वीरों पर बॉलावुड सितारों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। भूमि पेडनेकर ने दिल के इमोजी के साथ कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एकता कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, रविना टंडन, करिश्मा कपूर ने सोनम की तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार जताया है।
एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वह पति आनंद की गोद में लेटी हुई हैं। फोटोज में सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। इससे पहले भी सोनम के प्रेगनेंट होने की खबरें सामने आई थीं लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसे अफवाह करार दिया था।