फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया : सोनम कपूर ने अनिल-सुनीता को खास अंदाज में दी सालगिरह की बधाई, साझा कीं माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें

Thu, 20 May 2021 08:19 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 20 May 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor pens down a heartful note to parents Anil kapoor and Sunita kapoor on their 37th marriage anniversary share vintage photos
सोनम कपूर, अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहतीं हैं। 19 मई को उनके पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ शादी की 37वीं सालगिरह मनाई। अनिल सुनीता की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। जब अनिल ने पहली बार सुनीता कपूर को देखा था तभी उन्हें अपना दिल दे बैठे थे लेकिन शादी तो क्या सुनीता तक पहुंच पाना ही उनके लिए बहुत मुश्किल था।हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने प्यार को साबित कर दिखाया। आज जहां अनिल कपूर दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहते हैं तो वहीं सुनीता कपूर खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। सुनीता कपूर की कम ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। हालांकि उनकी सालगिरह के मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं और साथ ही बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा कर माता-पिता को सालगिरह की बधाई दी। 

Sonam Kapoor pens down a heartful note to parents Anil kapoor and Sunita kapoor on their 37th marriage anniversary share vintage photos
सुनीता कपूर, अनिल कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर ने जो तस्वीरें साझा की उसमें एक तस्वीर में अनिल और सुनीता चाय की प्याली पकड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां अनिल कपूर ने सफेद शर्ट पहनी थी तो वहीं सुनीता भी सफेद टी शर्ट पहने नजर आईं। वहीं दूसरी तस्वीर में अनिल और सुनीता एक सोफे पर बैठकर मिक्सटेप देखते नजर आए। उनकी ये विंटेज तस्वीरें फैंस को काफी पसंद अच्छी लगीं।





 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

Sonam Kapoor pens down a heartful note to parents Anil kapoor and Sunita kapoor on their 37th marriage anniversary share vintage photos
सोनम, अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : Instagram

सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करने के साथ बेहद ही प्यारी बातें लिखीं। सोनम ने लिखा, 'ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब मैं आप दोनों के प्यार को देखकर हैरान नहीं होती। मैं आपका धन्यवाद करना चाहूंगी कि आपने मुझे सिखाया कि चाहे जिंदगी में कुछ भी हो जाए लेकिन प्यार और परिवार ही विजेता होता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor pens down a heartful note to parents Anil kapoor and Sunita kapoor on their 37th marriage anniversary share vintage photos
अनिल कपूर , सुनीता कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आगे सोनम ने लिखा, 'शादी के 37 साल और 11 साल एक दूसरे को डेट करते हुए 48 साल से आप साथ हैं और ये गिनती आगे बढ़ती ही रहेगी। काश मैं आपको मिलकर गले लगा सकती। शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई मम्मी पापा। आपको ढेर सारा प्यार'।

विज्ञापन
Sonam Kapoor pens down a heartful note to parents Anil kapoor and Sunita kapoor on their 37th marriage anniversary share vintage photos
अनिल कपूर, सुनीता कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने भी अनिल और सुनीता की इन पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने अनिल कपूर की वो तस्वीर साझा की जिसमें वो कैसेट पकड़े नजर आ रहे हैं और सुनीता उनके बगल में बैठी हैं। इसके साथ आनंद ने लिखा, 'जब हमारे पास सेलफोन्स नहीं थे हमारे पास मिक्सटेप हुआ करता था'। वहीं अनिल और सुनीता को बेटी-दामाद का इस अंदाज में सालगिरह की बधाई देना काफी पसंद आया और उन्होंने उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक सभी ने सोनम और आनंद के पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट किए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed