सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दोस्त चाहते थे कि आनंद के दोस्त को डेट करें सोनम कपूर, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor revealed her friends wants she date anand Ahuja best friend
sonam kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में जापान से छुट्टियां बिताकर वापस भारत लौटी हैं। वापस आने के बाद उन्होंने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह कैसे आनंद आहूजा से मिलीं और किस तरह इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 
Trending Videos
Sonam Kapoor revealed her friends wants she date anand Ahuja best friend
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
ऐसे में सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि उनके दोस्त चाहते थे कि वह आनंद आहूजा के बजाय उनके दोस्त को डेट करें। इस किस्से को याद करते हुए सोनम कपूर ने कहा- 'मेरे दोस्त चाहते थे कि मैं आनंद के बेस्ट फ्रेंड को डेट करूं। पहली बार जब मैं आनंद से मिली तो उस समय मैं अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का प्रमोशन कर रही थी। इस बीच एक शाम मेरे दोस्तों ने मुझे होटल ताज बुलाया जहां आनंद अपने दोस्तों के साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor revealed her friends wants she date anand Ahuja best friend
sonam kapoor - फोटो : file photo
इस दौरान मेरे दोस्तों ने आनंद और उनके दोस्तों को बुलाया। इस समय तक मैं ये सोचती थी कि मैं किसी को डेट नहीं करूंगी, मुझे शादी जैसी चीजे एकदम बेकार लगती थीं। मैंने आनंद को उनके दोस्त के साथ देखा। उनका दोस्त मेरी तरह लंबा और हिंदी सिनेमा का फैन था। लेकिन वह बार-बार मेरे भाई हर्षवर्धन के बारे में ज्यादा जिक्र कर रहा था। जिसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं उसके ज्यादा संपर्क में नहीं रहूंगी। 
Sonam Kapoor revealed her friends wants she date anand Ahuja best friend
sonam kapoor - फोटो : file photo
इसके बाद कोई नहीं जानता था कि मैं और आनंद कभी इतने करीब आ पाएंगे। आनंद को बिलकुल भी इस बात का नहीं पता था कि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं। उस समय आनंद अपने दोस्त और मेरे बीच मिडलमैन का काम कर रहे थे। इसके बाद एक दिन आनंद आहूजा ने मुझे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मुझे मैसेज किया क्या तुम अभी तक सिंगल हो ? अगर तुम कभी लंदन आना तो मुझसे संपर्क करना। 
 
विज्ञापन
Sonam Kapoor revealed her friends wants she date anand Ahuja best friend
sonam kapoor - फोटो : file photo
मुस्कुराते हुए सोनम कपूर ने आगे कहा- इसके बाद मैंने मैसेज पर ही बोला कि तुम बहुत लेट हो गए हो, इतनी देर रात को मैसेज किया है। इसके बाद धीरे-धीरे मेरे और आनंद की बातें हर दिन बढ़ती गईं। इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर और भी कई खुलासे किए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed