सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं । पिछली शाम यानी 1 मई को कपूर परिवार ने सोनम की शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया । सोनम 8 मई को अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेंगी । ऐसे में सोनम के घर से एक बुरी खबर आई है ।
शादी की तैयारियों के बीच सोनम कपूर के घर से आई बुरी खबर, रुक गई संगीत की रिहर्सल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम के घर में लंबे समय से संगीत की तैयारियां चल रही थीं। फराह खान इस संगीत को कोरियोग्राफ कर रही थीं। लेकिन अचानक फराह खान के साथ ऐसा हादसा हो गया कि संगीत की तैयारियां रोकनी पड़ीं । दरअसल, फराह खान के पैर में फ्रैक्चर हो गया है ।
फराह, सबरबन स्टूडियो में एक टीवी शो की शूटिंग कर रही थीं । इसी दौरान उनके दाएं पैर में चोट लग गई । फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्रैक्चर पैर की फोटो शेयर की हैं । बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फराह को दो दिन में शूटिंग पूरी करनी थी ।
वैनिटी वैन में स्लिप होने से फराह के पैर में फ्रैक्चर हो गया । इस खबर को फराह खान की असिस्टेंट गीता कपूर ने कंफर्म किया है । उन्होंने कहा, 'जी हां, फराह को सोमवार रात चोट लग गई थी । मैं अभी तक उनसे मिली नहीं हूं । इसलिए यह नहीं पता कि उनकी सिचुएशन कैसी है ।'
'सोनम के संगीत की तैयारियों को लेकर फराह काफी चिंतित हैं । जो हो सकेगा फराह वो करेंगी । वो नहीं चाहतीं कि उनकी वजह से सोनम के संगीत की तैयारियों पर फर्क पड़े । मैं सोनम के संगीत की टीम का हिस्सा नहीं हूं लेकिन मुझे पता है कि वो अपना काम अच्छे से करेंगी ।'