{"_id":"5d0f820c8ebc3e79fe1c4240","slug":"sonam-kapoor-shared-and-pens-heartfelt-post-with-husband-anand-ahuja-during-japan-vacation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं सोनम-मैं कितनी भाग्यशाली हूं जो बेस्ट फ्रेंड से मेरी शादी हुई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं सोनम-मैं कितनी भाग्यशाली हूं जो बेस्ट फ्रेंड से मेरी शादी हुई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Jun 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा जापान में छुट्टियां बिता रही हैं। सोनम कपूर जापान में छुट्टियों का एन्जॉय करते हुए आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Trending Videos
2 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर ने इस बीच पति आनंद आहूजा के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। तस्वीर मेें सोनम कपूर वाइट शर्ट और ब्लैक वाइड लैग्ड पैंट्स में नजर आ रही हैं, वहीं आनंद ब्लैक टी-शर्ट और जींस में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर ने कैप्शन में पति आनंद आहूजा को जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- मैं हर दिन अपने आप से पूछती हूं कि मैं दुनिया में कितनी भाग्यशाली लड़की हूं जो मेरे बेस्ट फ्रेंड से मेरी शादी हुई है? आनंद और मैं हनीमून पर नहीं गए, इसलिए ये हनीमून/एनिवर्सरी/जन्मदिन सभी का एक ट्रिप है और ये इंतजार के लायक था। ये मेरी जिंदगी का बेस्ट टाइम था। शुक्रिया माई लव।
बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़े को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं हाल ही में सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म रांझणा को 6 साल पूरे हुए। इस दौरान सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के एक्टर धनुष और अक्षय देओल मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 5
anand ahuja and sonam kapoor
- फोटो : file photo
रांझणा के बारे में सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'रांझणा हमेशा मेरे दिल के करीब रहने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने मेरे आइडिया और संघर्ष की ऐसी खोज की जिसके बारे में मैं अभी भी सोचती हूं,यहां तक की फिल्म के रिलीज होने के 6 साल बाद भी। रांझणा की पूरी टीम को धन्यवाद।' सोनम कपूर की इस पोस्ट को उनके फैंस ने काफी पसंद किया और अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X