अभिनेता अनिल कपूर की फैमिली लंदन में है और वह अपनी भतीजी की शादी लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कजिन प्रिया सिंह की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोनम का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इधर, उनकी मां सुनीता और बहन रिया कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
सोनम ने लंदन से शेयर की शादी की ये खूबसूरत तस्वीर, फुल मूड में दिखा कपूर परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन आइकन मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर किया है, उसमें सोनम के अलावा पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर, कजिन दुल्हन प्रिया सिंह, दूल्हा रणबीर बत्रा सहित परिवार के अन्य लोग भी हैं।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
अभिनेत्री ने कपल को शादी की ढेर सारी बधाई दी है। साथ ही सोनम की मां सुनीता ने भी शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा बधाई और उत्सव।' तस्वीर में सभी बहुत ही खुश और मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। फोटो में सोनम की छोटी बहन रिया के ब्वॉयफ्रेंड करण भी दिख रहे हैं।
Congratulations and Celebrations 🎉 ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
A post shared by Sunita Kapoor (@kapoor.sunita) on
गौरतलब है कि प्रिया और रणबीर की पिछले महीने ही हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसमें भी पूरे कपूर परिवार को देखा गया था। साथ ही बता दें कि 8 मई को सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी सेलिब्रेट की थी।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
Me and my muse forever. Also related by blood but that’s just an unrelated fact.
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on