फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर के साथ सीधे सेट से सामने आई सोनम की पहली तस्वीर, खुल सकती है तकदीर

Fri, 16 Feb 2018 03:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor shares first picture from the sets of Ek Ladki ko dekha to aisa laga
बेटी सोनम कपूर के साथ पापा अनिल कपूर ने फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में ही नजर आएंगे। अब फिल्म के सेट्स से पहली तस्वीर जारी की गई है। इसमें अनिल, सोनम के अलावा जूही चावला, राजकुमार राव और शैली चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। 

 
Sonam Kapoor shares first picture from the sets of Ek Ladki ko dekha to aisa laga
सोनम ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सोनम के अलावा अनिल कपूर और जूही चावला ने भी ये फोटो अपने-अपने अकाउंट्स से शेयर किया है। बता दें कि यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 

 
Sonam Kapoor shares first picture from the sets of Ek Ladki ko dekha to aisa laga
खबरों के मुताबिक 1942: A Love Story के टाइटल ट्रैक को इस फिल्म में रीक्रिएट किया जाएगा। शैली चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हां हम फिल्म में ऑरिजनल गाने को रीक्रिएट करने का सोच रहे हैं। बस यह तय करना है कि इस नए वर्जन को कौन गाएगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor shares first picture from the sets of Ek Ladki ko dekha to aisa laga
इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर डायरेक्ट कर रही हैं। कुछ दिन पहले अनिल कपूर ने एक ट्वीट कर इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। बता दें कि अनिल एक 'लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed