फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11,400 करोड़ के घोटाले पर ऋषि कपूर ने किया ट्वीट, नीरव मोदी का नाम लेकर बड़ा निशाना

Fri, 16 Feb 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor tweet on nirav modi pnb scam
rishi kapoor

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच लोकप्रिय अरबपति ज्वैलरी डिजाइनर नीरव मोदी के दिल्ली, मुंबई और सूरत सहित करीब 12 बूटीक और ठिकानों पर छापेमारी जारी है। 11,400 करोड़ के PNB फ्रॉड मामले की चर्चा व्यापार से लेकर बॉलीवुड तक में हो रही है। अपने ट्वीट से चर्चा में रहने वाले ऋषि कपूर ने अब इस पर ट्वीट किया है।

rishi kapoor tweet on nirav modi pnb scam
ऋषि कपूर - फोटो : self

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के भी इस घोटाले में शामिल होने का शक जताया है। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, 'मुझे यह बात समझ नहीं आती कि साल 2011 में किसी बैंक किसी को 11,300 करोड़ रुपए का लोन देता है और इस पर इतने सालों में कोई जांच नहीं हुई? इससे यह साबित होता है जो भी चमक रहा है वह सिर्फ डायमंड नहीं है। कपाट में कई कंकाल मौजूद हैं और बहुत से दस्तानों में बहुत से हाथ शामिल हैं।'
 



 

rishi kapoor tweet on nirav modi pnb scam
pnb

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक ने 14 फरवरी 2018 को 11,400 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज पर नीरव मोदी के पक्ष में हजारों करोड़ रुपए की लोन गारंटी जारी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor tweet on nirav modi pnb scam
pnb

घोटाले की जानकारी के बाद इंटरपोल का शिकंजा बढ़ गया है। इस कार्रवाई के दौरान नीरव मोदी के विभिन्न ठिकानों से करीब 5,100 करोड़ रुपए के हीरे, ज्वैलरी और सोना बरामद किया गया है। नाम न छापने की शर्त पर ईडी अधिकारियों ने बताया कि नीरव एवं अन्य आरोपियों की मुंबई में पांच संपत्तियों को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
rishi kapoor tweet on nirav modi pnb scam
pnb

इस घोटाले के कारण पीएनबी के शेयरों में गुरुवार को 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी इसके शेयर 10 फीसदी गिरे थे। इस तरह पिछले दो दिनों में बैंक के शेयरधारकों को 8,000 करोड़ की चपत लगी है। यह बैंक के सालाना लाभ का छह गुना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed