बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर के लिए साल 2022 बहुत खास रहा। सोनम कपूर और आनंद अहूजा माता-पिता बने हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा रखा है। सोनम और उनके पति आनंद अपने बेटे का बेहद खास तरीके से ध्यान रख रहे हैं। दोनों माता-पिता बनने के बाद खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, अब सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के लिए खास कमरा तैयार करवाया है, जिसकी झलक अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे वायु के लिए बनवाई जंगल थीम वाली खास नर्सरी, रखा हर जरूरत का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटे वायु की नर्सरी की तस्वीरें शेयर की हैं। नर्सरी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने एक नोट भी लिखा, जिसमें अभिनेत्री ने उन तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस नर्सरी को बनाने में सहायता की। उन्होंने नर्सरी के डिजाइन और क्रिएटिव आर्ट वर्क के लिए धन्यवाद दिया है। सोनम के बेटे की नर्सरी में हर जरूरत का ख्याल रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Yashoda: जलेबी खाकर सामंथा ने यशोदा की सफलता का मनाया जश्न, तस्वीर शेयर कर फिटनेस ट्रेनर के लिए लिखी यह बात
नर्सरी में खास तौर पर लकड़ी से बने फर्नीचर लगाए गए हैं, जो नर्सरी की सुंदरता और भव्यता को निखार रहे हैं। नर्सरी का पूरा डिजाइन कुछ इस तरीके से किया गया है कि किसी को भी वहां बैठकर सुकून मिलेगा। इसके साथ ही नर्सरी में खिलौने और अन्य सामान रखने के लिए काफी जगह भी रखी गई। बेड पर कई अलग डिजाइन के क्यूट कुशन्स भी रखे हैं।
यह भी पढ़ें: Kantara Vs KGF 2: 'कांतारा' कर रही रॉकी भाई को पटखनी देने की तैयारी, बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़
इसके अलावा, कमरे में काफी सारी खूबसूरत पेंटिंग्स लगी हुई हैं जो पूरे रूम को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रही है। बेबी वायु के रूम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें बच्चे के रिलैक्स करने के साथ सोनम और आनंद के आराम करने के लिए भी जगह दी गई है। इस नर्सरी में उन सब बातों का ध्यान रखा गया है, जो बच्चे के लिए जरूरी होती हैं।
यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? बिग बॉस में सलमान खान ने किया खुलासा