कपूर खानदान में यह वक्त रोमांस और शादियों का है। सोनम कपूर की आलीशान शादी के बाद अब उनकी छोटी बहन रिया कपूर के अफेयर की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। सोनम कपूर की शादी में रिया कपूर के साथ एक शख्स को स्पॉट किया गया। माना जा रहा है कि रिया इसी शख्स को डेट कर रही हैं।
सोनम कपूर की शादी के बाद अब आई बहन रिया के अफेयर की खबर, इस डायरेक्टर को कर रही हैं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर के तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड का नाम है करण बूलानी। रिया के फुफेरे भाई और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में भी करण बूलानी शामिल हुए थे। उन्होंने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की थीं जिनमें वह रिया और सोनम कपूर के साथ नजर आ रहे थे।
A post shared by Devia Puja (@sonamanand.dp) on
इससे ठीक पहले फैशन डिजाइनर जोड़ी संदीप खोसला और अबु जानी की भतीजी की शादी में भी दोनों को साथ देखा गया था। दोनों पार्टी से साथ निकल रहे थे। दोनों कई बार रेस्त्रां और कैफे में साथ देखे गए हैं। यही नहीं, करण बूलानी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के साथ ट्रिप पर भी जाते रहते हैं।
करण फिल्म डायरेक्टर हैं। वह फिल्म 'आएशा' और 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'द ऑडिशन' का भी निर्देशन किया है। इसके अलावा वह टीवी शोज की प्रोडक्शन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। कहा जाता है कि अनिल कपूर भी करण को काफी पसंद करते हैं।