सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम हो गया है जहां किसी भी बात को लेकर यूजर्स ट्रोल करने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ जब उन्हें बर्थडे विश करना महंगा पड़ गया।
सोनम को बर्थडे विश करना पड़ा महंगा, ट्विटर पर लोगों ने लिखा- पाकिस्तान चली जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को जन्मदिन की शुभकामकामएं थी, बस फिर क्या था ट्विटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फवाद को बधाई देने पर यूजर्स सोनम कपूर पर भड़क गए।
A very Happy Birthday Fawad! 🎂 Hope you receive all the joy & happiness on this special day! @_fawadakhan_ pic.twitter.com/ueSK6j3ofT
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको पाकिस्तानी एक्टर इतना ही पसंद हैं तो पाकिस्तान क्यों नहीं चली जाती और उससे शादी कर लेनी चाहिए। फवाद पाकिस्तान के रहने वाले हैं लेकिन भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बता दें कि सोनम और फवाद ने साथ में फिल्म 'खूबसूरत' की थी।
29 नवंबर को फवाद ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया था। इसी दिन सोनम ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। सोनम ने जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्ववीट किया कि 'जन्मदिन मुबारक हो फवाद। उम्मीद है कि इस खास दिन पर तुम खुश होगे।' एक्ट्रेस के इस ट्वीट में दोनों की एक तस्वीर भी थी।