{"_id":"5aed57ab4f1c1b62098b856d","slug":"sonam-kapoor-will-walk-the-cannes-red-carpet-without-beau-anand-ahuja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के तुरंत बाद कांस पहुंचेंगी सोनम कपूर, आनंद आहूजा के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के तुरंत बाद कांस पहुंचेंगी सोनम कपूर, आनंद आहूजा के शामिल होने पर सस्पेंस खत्म
Sat, 05 May 2018 02:10 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor and Anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी में महज तीन दिन बचे हैं। जिसके बाद सोनम कपूर मिसेज आनंद आहूजा बन जाएंगी। कपूर खानदान में खुखियों का माहौल है। सोनम की संगीत सेरेमनी और शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है। जहां एक ओर सोशल मीडिया पर चारों ओर सोनम की शादी की खबरें छाई हुई हैं इसी के साथ सोनम के 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच सोनम के कांस में शामिल होने को लेकर बड़ी बात सामने आई है।
2 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जिसके ठीक 6 दिन बाद यानी कि 14 और 15 मई को सोनम कांस में रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा था कि शादी के बाद सोनम इस बार कांस में पति आनंद आहूजा के साथ हिस्सा लेंगी। इस बारे में मुंबई मिरर ने बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
sonam kapoor
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद आहूजा कांस में सोनम के साथ नहीं होंगे। यहां तक कि सोनम और आनंद हनीमून के लिए भी अक्टूबर-नवंबर के करीब जाएंगे जिसकी वजह सोनम के कई पेडिंग प्रोजेक्ट हैं। सूत्रों की मानें तो शादी के बाद सोनम शैली धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
इसके साथ ही 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का प्रमोशन करेंगी। इसके बाद अगस्त में 'दलकीर सलमान' की शूटिंग शेड्यूल पूरा करेंगी। दरअसल, सोनम यह चाहती हैं कि शादी की वजह से उनका काम प्रभावित न हो जिसकी वजह से उन्होंने हनीमून पर बाद में जाने का फैसला लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर सोनम की संगीत सेरेमनी में होने वाले डांस परफॉर्मेंस की रिहर्सल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें रिया, अंशुला और अर्जुन कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Kapoor
खबरों की मानें तो बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। रणवीर सिंह के साथ मिलकर अर्जुन कपूर, अनिल कपूर के गाने पर डांस करने वाले हैं। सोनम कपूर की रिसेप्शन-संगीत पार्टी में करण जौहर भी ठुमके लगाएंगे। इसके साथ ही जैकलीन 'रेस 3' की शूटिंग पूरी कर सोनम कपूर के घर पहुंचीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।