{"_id":"622336576d41b955bd30fdef","slug":"sonam-kapoor-wished-sister-rhea-kapoor-on-her-birthday-in-a-special-way-wrote-a-heart-touching-thing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rhea Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा-'आपका साथ नहीं होता तो पता नहीं मैं कहां होती'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा-'आपका साथ नहीं होता तो पता नहीं मैं कहां होती'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 05 Mar 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को हुआ था। आज रिया कपूर 5 मार्च को अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया भले ही मीडिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हालांकि रिया ने अभिनय को चुनने की बजाय बतौर फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर बनाया है। रिया ने अपनी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आइशा' को भी प्रोड्यूस किया था। सोनम कपूर ने जन्मदिन के मौके पर अपनी छोटी बहन रिया कपूर के बेहद ही खास अंदाज में विश किया है।
2 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर
- फोटो : insta
शेयर किए खास पल-
सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर के जन्मदिन पर बेहद ही खास पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी है। सोनम ने रिया के संग अपने स्पेशल मूमेंट्स की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सोनम ने फोटो शूट से लेकर स्पेशल टाइम स्पेंड करने तक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस वीडियो में सोनम और रिया को बीच जबरदस्त सिस्टर बॉन्ड देखा जा सकता है।
3 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर
- फोटो : insta
बहन के लिए लिखा स्पेशल मैसेज-
सोनम कपूर ने रिया कपूर के जन्मदिन पर वीडियो तो शेयर की ही है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के लिए खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो रिया, चाहे कुछ भी हो जाए, तुम मेरी स्थिर, मेरी व्यक्ति और मेरी साथी हो। मुझे नहीं पता कि मैं इस जीवन में कहां होती अगर मैं तुम्हें हर कदम पर अपने साथ नहीं रखती। जब मैं आपके साथ होती हूं, तो मैं केवल मैं और मेरा सबसे अच्छा रूप होती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर, रिया कपूर
- फोटो : insta
रिया कपूर भले ही लाइम लाइट से दूर रहती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। रिया भी अपनी बहन सोनम कपूर के तरह काफी स्टाइलिश हैं और दोनों बहनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड देखा जा सकता है। रिया अक्सर अपने परिवार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।