फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birth Anniversary: 16 साल की उम्र में डेब्यू कर फिल्मों में छा गई थी आरती अग्रवाल, मोटापा हटाने की दर्दनाक सर्जरी ने ले ली जान

Sat, 05 Mar 2022 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 05 Mar 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
Tragic Story of Telugu actress Aarthi Agarwal on her birth anniversary
आरती अग्रवाल - फोटो : social media

टाॅलीवुड अभिनेत्री आरती अग्रवाल का आज 38वां जन्मदिन है। तेलुगू सिनेमा में 15 सालों तक राज करने वाली अभिनेत्री सुपरस्टार चिरंजीवी, सोनाली बेंद्रे की कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुकी हैं। भले ही 22 फिल्में करने वाली आरती अग्रवाल का फिल्मी सफर बेहतरीन रहा हो, लेकिन उनकी निजी जिंदगी किसी दर्दनाक कहानी से कम नहीं थी। पढ़िए......

Tragic Story of Telugu actress Aarthi Agarwal on her birth anniversary
आरती अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू जर्सी में हुआ था जन्म
आरती अग्रवाल का जन्म 5 मार्च, 1984 को न्यू जर्सी के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता एक सफल बिजनेसमैन थे। वह एक भारतीय मूल की एक अमेरिकी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में काम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरती अग्रवाल को फिल्मों में काम करने की प्रेरणा बॉलीवुड अभिनेता 'सुनील शेट्टी' से मिली थी। दरअसल सुनील शेट्टी ने अपने एक डांस प्रोग्राम के दौरान दर्शकों में बैठी आरती को डांस करने के लिए स्टेज पर बुला लिया था। छोटी-सी आरती के डांस से सुनील शेट्टी इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने अभिनेत्री के पिता को आरती के लिए बॉलीवुड में काम करने का ऑफर तक दे डाला था।

Tragic Story of Telugu actress Aarthi Agarwal on her birth anniversary
आरती अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

छोटी सी उम्र में किया डेब्यू
इस मुलाकात के बाद आरती और उनके परिवार वाले अभिनय की दुनिया में कदम रखने के सपने देखने लगे और मौका मिलते ही 16 साल की उम्र में आरती को फिल्मों में भेज दिया। आरती ने साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म 'पागलपन' और साउथ फिल्म 'नुव्वु नाकु नचव' से दोनों इंडस्ट्री में एक साथ डेब्यू किया। आरती का फिल्मी करियर बहुत छोटा-सा रहा, लेकिन अपने इस करियर में उन्होंने साउथ के कई सुपरस्टार्स जैसे चिरंजीवी, नागार्जुन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर, प्रभास के साथ काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tragic Story of Telugu actress Aarthi Agarwal on her birth anniversary
आरती अग्रवाल की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

23 साल की उम्र में की शादी
अभिनेत्री ने अपने करियर में कुल 25 फिल्मों में काम किया था, जिनमें तेलुगु, तमिल और हिन्दी तीनों इंडस्ट्री की फिल्में शामिल थीं। अपने फिल्मी करियर के आलावा आरती अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती थीं। खबरों की माने तो अभिनेत्री ने 21 साल की उम्र में सुसाइड की कोशिश की थी, जिसकी वजह उनके और उनके बॉयफ्रेंड तरुण के बीच हुए ब्रेकअफ को बताया जा रहा था। इसके बाद अभिनेत्री 23 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गईं। हालांकि उनका यह रिश्ता भी नहीं चल पाया और दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 

विज्ञापन
Tragic Story of Telugu actress Aarthi Agarwal on her birth anniversary
आरती अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीमारी से थीं ग्रसित 
अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने के बाद भी अभिनेत्री अपने जीवन में खुश नहीं थीं, इसकी बड़ी वजह उनकी बीमारी थी। बता दें कि आरती मोटापे की बीमारी से ग्रस्त थीं और इसी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनके बढ़ते मुटापे के चलते उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed