फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: बिना शादी के बच्चा कैसे गोद ले सकती हो? सुष्मिता सेन ने इस सवाल पर लड़कियों को दी खास सलाह

Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Mar 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen react the hoarding about child adoption without wedding said single mother by choice
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हजारों-लाखों महिलाओं को प्रेरित किया है। सुष्मिता ने महज 24 साल की उम्र में एक बेटी को गोद लिया था और आज के समय में अभिनेत्री दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। सुष्मिता ने कई मौकों पर सिंगल मदर होने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इतना ही नहीं, वह अक्सर अपनी दोनों बेटियों संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने बिना शादी के बच्चा गोद लेने पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात लिखी है। 

Sushmita Sen react the hoarding about child adoption without wedding said single mother by choice
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक होर्डिंग की तस्वीर शेयर की है, जो दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर लगा हुआ है। इस होर्डिंग में शादी से पहले बच्चा गोद लेने की सोच पर बात की गई है। होर्डिंग में सवाल लिखा है, 'बिना शादी के बच्चा कैसे गोद कर सकती हो?' इसके आगे लिखा है, 'ये पूर्वाग्रह क्यों?' इस होर्डिंग की फोटो शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है, 'ये मैंने पहले कई बार सुना है लेकिन फिर मैंने सुनना बंद करने का फैसला लिया है।' इसके आगे सुष्मिता ने 'सिंगल मदर बाय च्वाइस' का हैशटैग भी लगाया है। सुष्मिता के इस कैप्शन से साफ है कि उन्होंने भी इस तरह की बातों को सुना है। 

Sushmita Sen react the hoarding about child adoption without wedding said single mother by choice
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पोस्ट के बाद सुष्मिता की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सभी के लिए एक प्रेरणा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं जब भी आपको देखती हूं, गर्व और सम्मान से भर जाती हूं। मैं भी एक दिन आपकी तरह ही बनना चाहती हैं।' दूसरे फैन ने लिखा, 'यही कारण है कि आपने सबके दिल में अपने लिए इतनी इज्जत बनाई है मैम।' सुष्मिता की तारीफ करते हुए एक और फैन ने लिखा, 'हमेशा याद रखिए, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen react the hoarding about child adoption without wedding said single mother by choice
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रिनी को साल 2000 को गोद लिया था। इसके बाद, अभिनेत्री ने 10 साल बाद यानी साल 2010 में बेटी अलीशा को गोद लिया था। सुष्मिता को शुरुआती दिनों में अपने इस कदम की वजह से काफी बातें सुननी पड़ी थीं। लेकिन आज के समय में हर कोई अभिनेत्री की तारीफ करता नजर आता है।  

विज्ञापन
Sushmita Sen react the hoarding about child adoption without wedding said single mother by choice
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में आर्या सीजन 2 में नजर आईं थी। दर्शकों को ये वेब सीरीज बेहद पसंद आई थी। एक साक्षात्कार के दौरान सुष्मिता ने कहा कि अब वे जल्दी आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed