फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhund Day 1 Box Office Collection: ‘झुंड’ ने बिग बी की साख को लगाया बट्टा, 10 साल में सबसे कम ओपनिंग लेने वाली दूसरी फिल्म

Sat, 05 Mar 2022 01:41 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
Jhund Day 1 Box Office Collection: Amitabh Bachchan Starrer Is Off To A Slow Start
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ अपनी रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आई। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन फिल्म की कुल लागत का 10 फीसदी भी नहीं हो पाया है। अमिताभ बच्चन की सिनेमाघरों में पिछली रिलीज फिल्म ‘चेहरे’ के मुकाबले जरूर ‘झुंड’ ने बेहतर कारोबार किया है लेकिन बीते 10 साल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्मों के हिसाब से देखें तो फिल्म ‘झुंड’ का पहले दिन का कलेक्शन औसत से भी काफी कम है। साल 2012 से लेकर अब तक अमिताभ बच्चन की जो फिल्म रिलीज के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब रही, वह थी ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’। इस फिल्म की ओपनिंग 52.25 करोड़ रुपये की लगी थी लेकिन फिल्म की लागत को देखते हुए 151.19 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कारोबार करने के बावजूद ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही।

Jhund Day 1 Box Office Collection: Amitabh Bachchan Starrer Is Off To A Slow Start
झुंड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज और तांडव फिल्म्स की पेशकश फिल्म ‘झुंड’ मराठी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक नागराज मंजुले की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली हिंदी फिल्म है। उनकी एक हिंदी फिल्म ‘वैकुंठ’ हाल ही में ओटीटी पर एक फिल्मावली का हिस्सा बनकर रिलीज हो चुकी है। मंजुले अपने सिनेमा में समाज के हाशिये पर पड़े लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं। फिल्म ‘झुंड’ भी ऐसे ही कुछ युवाओं की कहानी है जिन्हें एक खेल प्रशिक्षक जीवन का मतलब समझाता है और लफंगई से छुटकारा दिलाकर उनकी एक टीम बनाने की कोशिश करता है। फिल्म के विषय में नवीनता न होने के चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इसके अलावा मंजुले की फिल्मों की जो अंतर्धारा है, वह भी हिंदी भाषी प्रदेशों में आमतौर पर सफल नहीं होती है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘झुंड’ ने रिलीज के पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बैटमैन’ जैसी फिल्मों से मुकाबला है और इस मुकाबले में भी फिल्म ‘झुंड’ कमजोर नजर आ रही है।

Jhund Day 1 Box Office Collection: Amitabh Bachchan Starrer Is Off To A Slow Start
पीकू - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बीते एक दशक में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इस दौरान उनकी सबसे कम ओपनिंग लेने वाली फिल्म ‘चेहरे’ रही। 27 अगस्त 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 40 लाख रुपये जुटाए थे और इसका बॉक्स ऑफिस का कुल कलेक्शन सिर्फ 2.55 करोड़ रुपये ही हो पाया था। बीते 10 साल के दौरान अमिताभ बच्चन की 'शोले 3डी' समेत कुल 16 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। उनमें से सिर्फ ‘पीकू’ और ‘बदला’ ही हिट फिल्मों की सूची में शामिल हो सकी हैं। 8 मई 2015 को रिलीज हुई फिल्म ‘पीकू’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी थे। इसी के चलते ये फिल्म 5.32 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में कामयाब रही। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। फिल्म ने अपनी पटकथा और संवाद के लिए भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhund Day 1 Box Office Collection: Amitabh Bachchan Starrer Is Off To A Slow Start
अमिताभ बच्चन की फिल्म - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बीते 10 साल में अमिताभ बच्चन की दूसरी हिट फिल्म रही ‘बदला’। ये फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज हुई और इसने पहले दिन 5.04 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कुल 87.99 करोड़ रुपये कमाने में कामयाबी हासिल की थी। अमिताभ बच्चन की 16 सितंबर 2016 को रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ की गिनती सेमी हिट फिल्मों में होती है जिसने 4.32 करोड़ की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर करीब 65.39 करोड़ रुपये कमाए। इसी अवधि में अमिताभ बच्चन की दो फिल्में ‘102 नॉट आउट’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ को औसत कामयाबी पाने वाली फिल्म भी माना गया। फिल्म ‘102 नॉट आउट’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 52 करोड़ रुपये और फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ ने करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते 10 साल में अमिताभ बच्चन की रिलीज हुई फिल्मों में जो फिल्में फ्लॉप घोषित की गईं, उनके नाम हैं, ‘सयेरा नरसिम्हा रेड्डी’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘सरकार 3’, ‘टीन’, ‘वजीर’,  ‘शमिताभ’, ‘शोले 3 डी’, ‘महाभारत’, ‘सत्याग्रह’ और ‘डिपार्टमेंट’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed