फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम ने पति आनंद को किया खास अंदाज में बर्थडे विश, रोमांटिक तस्वीरें साझा कर लिखा भावुक नोट

Sun, 30 Jul 2023 05:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 30 Jul 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor wishes husband Anand Ahuja a special birthday wish shared romantic pictures and wrote a note
सोनम कपूर और आनंद अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ पिछले साल अपने बेटे वायु का स्वागत करने के बाद अभिनय करियर से ब्रेक ले लिया था। अब उन्होंने फिल्मों में वापसी करने की इच्छा जताई है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में, अपने पति के जन्मदिन पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है और एक बहुत ही प्यारा नोट भी साझा किया है।

Sonam Kapoor wishes husband Anand Ahuja a special birthday wish shared romantic pictures and wrote a note
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बी-टाउन की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोनम ने पति संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सोनम  पति के साथ लिप-लॉक करती भी नजर आ रही हैं। फैंस को यह तस्वीरें काफी भा रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

Sonam Kapoor wishes husband Anand Ahuja a special birthday wish shared romantic pictures and wrote a note
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट भी साझा किया है। सोनम ने लिखा, ‘आनंद एक साल फिर से सूरज के चारों ओर, इस बार अपने खूबसूरत बेटे के साथ । हम दोनों दुनिया में सबसे ज्यादा आपसे प्यार करते हैं। आप दयालु, संवेदनशील और बेस्ट हैं। हम आपके साथ रहकर सच में काफी खुश हैं। आपने अपनी जिंदगी के हर किरदार को बखूबी निभाया है।’

Kangna Ranaut: सुब्रमण्यम स्वामी ने किया कंगना की वाई-प्लस सुरक्षा पर सवाल? कंट्रोवर्सी क्वीन ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor wishes husband Anand Ahuja a special birthday wish shared romantic pictures and wrote a note
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम ने आगे लिखा,  ‘हर किसी को एहसास होता है कि आप कितने खास हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि आपने खुद को बेस्ट बनाने के लिए कितनी मेहनत की है। मैंने आपकी जर्नी देखी है और आज आप जो भी है। इसे आप डिजर्व करते हैं। आपको जिंदगी की और ऊंची उड़ान भरनी है।  जीवन बस बेहतर और बेहतर होता जा रहा है क्योंकि आप हर अच्छी चीज और उससे भी अधिक के हकदार हैं।’

Ajay Devgn: वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई के 13 साल हुए पूरे, अजय देवगन ने खास अंदाज में मनाया जश्न

विज्ञापन
Sonam Kapoor wishes husband Anand Ahuja a special birthday wish shared romantic pictures and wrote a note
सोनम कपूर - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की दो फिल्में कतार में हैं, जो अगले साल फ्लोर पर आने वाली हैं। उनमें से एक 'वीरे दी वेडिंग 2' है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed