फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत-भूमि ने एक दूसरे को गले लगाकर दी 'सोनचिड़िया' की बधाई, इस अंदाज में हुए स्पॉट

Fri, 01 Mar 2019 06:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 01 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Sonchiraiya stars Sushant Singh Rajput Bhumi Pednekar spotted in Mumbai
Sushant Bhumi - फोटो : amar ujala

फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) के लिए चारों तरफ से मिल रही वाहवाही की वजह से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बेहद खुश हैं। यहां दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। 'इश्किया', 'उड़ता पंजाब' और 'डेढ़ इश्किया' बना चुके अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'सोनचिड़िया' उस बीहड़ की कहानी है पर केंद्रित है जहां मान सिंह के गैंग के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। 

Sonchiraiya stars Sushant Singh Rajput Bhumi Pednekar spotted in Mumbai
Sushant Bhumi - फोटो : amar ujala

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) लीड रोल में हैं जबकि साथ में मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और भूमि पेडनेकर की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई थी। मुंबई में इंटरव्यू के दौरान भूमि रेड ड्रेस में काफी आकर्षक दिख रही थीं। 'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) फिल्म में सुशांत और भूमि बगावत करते दिखाई देते हैं। फिल्म में दोनों ने ही अपने-अपने हिस्से की जबरदस्त एक्टिंग की है। इंटरव्यू के दौरान सुशांत और भूमि ने शूटिंग के दौरान हुई नोकझोंक के पलों को भी साझा किया।

Sonchiraiya stars Sushant Singh Rajput Bhumi Pednekar spotted in Mumbai
Sonchiraiya - फोटो : amar ujala

'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) फिल्म रिलीज से पहले इसे बैन करने की मांग उठ रही थी। चंबल के रहने वाले लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह डकैती, चोरी, अपहरण और हत्या को दिखाया गया है उससे इस इलाके की निगेटिव इमेज बनती है। इस तरह की इमेज से यहां के रहने वाले लोगों को नौकरी, शिक्षा और व्यापार में कठिनाईयां उठानी पड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonchiraiya stars Sushant Singh Rajput Bhumi Pednekar spotted in Mumbai
सोनचिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

'सोनचिड़िया' (Sonchiraiya) फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म 'उरी' ने जिस तरह सिनेमाघरों पर कब्जा कर रखा था उसके बाद प्रोड्यूसर रॉनी स्कूवाला ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद इस फिल्म को 1 मार्च को रिलीज किया गया। कम लोगों इस बात को जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए भूमि ने अपना लुक खुद डिजाइन किया था। 

विज्ञापन
Sonchiraiya stars Sushant Singh Rajput Bhumi Pednekar spotted in Mumbai
Sonchiraiya - फोटो : social media

सेट पर मौजूद लोगों की मानें तो उन्होंने अपनी त्वचा को धूप से झुलसने, मौसम की मार वाला दिखाने के लिए बहुत सारा मेकअप किया। उनकी त्वचा को बदरंग किया गया ताकि यह किसी ऐसे व्यक्ति की त्वचा की तरह लगे जिसने चंबल घाटी का धूप और ताप सहा है।भूमि ने हिंदी फिल्मों में अब तक जितनी भी भूमिकाएं की हैं, सबमें वह अपनी रीयल लाइफ से काफी अलग लगी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed