हर साल सितंबर में इंटरनेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल आज यानी 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर सिने जगत की तमाम हस्तियों ने भी इस दिन को मनाया है। सेलेब्स ने अपनी बेटियों के साथ तस्वीर साझा कीं और प्यार भरे नोट लिखे। इस फेहरिस्त में आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी अपनी बेटियों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जो काफी पसंद की जा रही है।
Soni Razdan: सोनी राजदान ने डॉटर्स डे पर आलिया भट्ट और शाहीन के साथ शेयर की सेल्फी, बोलीं- तुम दोनों बेस्ट हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉटर्स डे के मौके पर सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें सोनी राजदान के साथ दोनों बेटियां- आलिया भट्ट और शाहीन नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट जहां फिल्मी दुनिया का चर्चित नाम बन चुकी हैं, वहीं उनकी बहन शाहीन खान फिल्मी दुनिया से दूर हैं, मगर वह स्क्रीन राइटिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' और 'पार्ट 3' में भी नजर आएंगी मौनी रॉय? एक्ट्रेस ने कही ये बात
सोनी राजदान ने जो तस्वीर शेयर की है, वह हल्की सी ब्लर है, लेकिन सभी के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में आलिया और सोनी राजदान मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, वहीं शाहीन भट्ट भी दोनों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीनों का लुक प्यारा लग रहा है। इस तस्वीर के साथ सोनी राजदान ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'शुक्रगुजार हूं! हैप्पी डॉटर्स डे टू द बेस्ट। तुम दोनों को तहे दिल से प्यार!'
इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं और शुभकानाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स जहां हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स तीनों के लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'खूबसूरत महिला की खूबसूरत बेटियां।' एक यूजर ने लिखा, 'मां-बेटियों की खूबसूरत जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप खुशनसीब हैं कि आलिया जैसी बेटी की मां हैं।' आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं।
ट्रोलिंग के बीच नेहा कक्कड़ ने 'मैंने पायल है छनकाई' लिखकर पोस्ट कीं हॉट फोटोज, लोग बोले- तू गाने बर्बाद करना बंद कर